Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Student Protest

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का गुस्सा लगातार सामने आ रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देश के कई शहरों तक छात्र और युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में मुंबई में भी छात्रों ने अपनी आवाज बुलंद की.

जंतर-मंतर पर उठी छात्रों और युवाओं की आवाज सिर्फ एक पेपर लीक विवाद का विरोध नहीं है, बल्कि यह देश की शिक्षा व्यवस्था में भरोसे और जवाबदेही को लेकर उठ रहे बड़े सवालों का संकेत है.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है.

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहे प्रदर्शन और सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छात्रों के प्रदर्शन का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए.

पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया जब पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई.

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला.

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में NEET परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मार्च को पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रोका. घटना के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं को लेकर बहस तेज हो गई.

दिल्ली में 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के वायरल वीडियो पर अब बॉलीवुड और डिजिटल वर्ल्ड के बड़े चेहरे खुलकर सामने आए हैं. हुमा कुरैशी से लेकर यूट्यूबर एल्विश यादव ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए प्रशासन के रवैये पर कड़े सवाल उठाए हैं.

NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच CJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने संसद सत्र के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रदर्शन को नियंत्रित किया.

कटिहार के एक आईटीआई कॉलेज में छात्रों ने फॉर्म भरने, अटेंडेंस बनवाने और परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर ₹3600-₹3600 वसूले जाने का आरोप लगाया है. छात्रों का दावा है कि बिना रसीद पैसे लिए गए, जबकि कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है.