CJP Protest: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान जो कुछ भी हुआ उसने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. शांतिपूर्ण प्रदर्शम कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई और लाठीचार्ज के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और हर तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. राजनीति से अलग अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड हस्तियां भी खुलकर सामने आ रही हैं. हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, नंदिता दास और अनुराग कश्यप जैसी मशहूर हस्तियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की और दुख जताया है.
हुमा कुरैशी ने जताया दुख
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक और बेबाक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि प्रदर्शन की इन तस्वीरों ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है. हुमा का कहना था, “शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर इस तरह लाठियां बरसाना सही नहीं है. इस स्थिति को थोड़ा सब्र और बातचीत के जरिए बेहतर ढंग से संभाला जा सकता था. हम आम नागरिकों ने ही इस सरकार को चुना है, इसलिए सवाल पूछना और जवाबदेही मांगना हमारा हक है. एक बड़े और विविधता भरे देश में राय अलग हो सकती है, लेकिन हर नागरिक की बात सम्मान से सुनी जानी चाहिए.”
View this post on Instagram
भूमि पेडनेकर ने उठाए शिक्षा प्रणाली पर सवाल
वहीं भूमि पेडनेकर ने भी लोकतंत्र में संवाद की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का हल नहीं हो सकती. भूमि ने देश की शिक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों को उजागर करते हुए पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी, शिक्षकों की कमी और छात्रों पर बढ़ते तनाव का जिक्र किया.
View this post on Instagram
उनका मानना है कि देश में यूनिवर्सिटी और सीटें भले ही बढ़ी हों, लेकिन जिन छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है, उन्हें ठोस जवाब मिलना चाहिए. भूमि ने लिखा कि सुधार की शुरुआत हमेशा सार्थक बातचीत से ही होती है और ध्यान पूरी तरह से छात्रों के भविष्य पर होना चाहिए.
एल्विश यादव का सपोर्ट
इस पूरे मामले पर अब मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने X अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- “मैं न तो बीजेपी का समर्थक हूं और न ही कांग्रेस का. लेकिन छात्रों के साथ जो हो रहा है वह पूरी तरह से गलत है. जो छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर आगे आए थे उनके साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए थी. उनकी बातों को सुना जाना चाहिए और इस पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए.”
I’m neither a BJP supporter nor a Congress supporter. But what is happening to the students is completely wrong.
The students who came forward with genuine issues should not have been subjected to violence. Their concerns deserve to be heard, and appropriate action should be…— Elvish Yadav (@ElvishYadav) July 20, 2026
अनुराग कश्यप और विशाल ददलानी का तीखा हमला
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हमेशा की तरह अपनी बात बेहद बेबाकी से रखी. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “वर्दी पहनने के बाद क्या इंसान को अपनी आत्मा का सौदा करना पड़ता है? क्या देश में एक भी ऐसा पुलिसकर्मी नहीं बचा, जो गलत आदेश को मानने से मना कर सके?”

संगीतकार विशाल ददलानी ने भी सोशल मीडिया पर तीखे लहजे में लिखा कि शिक्षा व्यवस्था से लेकर अर्थव्यवस्था तक हर जगह कमियां दिख रही हैं और जब छात्र सवाल उठाते हैं तो उन पर लाठियां चलाई जाती हैं. इनके अलावा सोनम बाजवा और पार्वती थिरुवोथु ने भी वायरल हो रहे वीडियो को ‘परेशान करने वाला’ बताते हुए प्रशासन से ज्यादा मानवीय रवैया अपनाने और छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुनने की अपील की है.
ये भी पढ़ें- स्पेन की जीत पर मिया खलीफा की लगी बंपर लॉटरी! चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों रुपये
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

