Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court News

सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2023 को पीड़ितों के राहत और पुनर्वास तथा उन्हें मुआवजा देने की निगरानी के लिए हाई कोर्ट की तीन पूर्व महिला जस्टिस की एक कमेटी गठित करने का आदेश दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जॉयमाल्या बागची को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है.

सुप्रीम कोर्ट ने हीरा गोल्ड घोटाले की आरोपी नौहेरा शेख को चेतावनी देते हुए दो विकल्प दिए हैं कि वह तीन महीने के भीतर निवेशकों का 25 करोड़ रुपये वापस करें या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें.

Supreme Court on Samay Raina: 'इंडिया गॉट लेटेंट' शो को लेकर हुए विवाद के बाद से ही समय रैना विदेश में हैं. उन्होंने कनाडा में एक शो के दौरान अदालत में चल रही कार्यवाही पर जोक कहा था. अब उनकी इस हरकत पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है.

सुप्रीम कोर्ट 24 अप्रैल को 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा काट रहे फिरोज अब्दुल राशिद सहित अन्य की याचिका पर अंतिम सुनवाई करेगा.

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्रिश्चयन मिशेल जेम्स की ओर से दायर जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि जेम्स की यह दलील स्वीकार नहीं की जा सकती है कि उसे इस आधार पर जमानत पर रिहा किया जाए कि वह मामले में आधी सजा काट चुकी है.

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने देश के सभी जजों से कहा कि वह लाइव स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया के इस दौर में अपनी टिप्पणियों में संयम बरतने की जरूरत है.

सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना है कि मैरिटल रेप अपराध है या नहीं. भारतीय कानून में मैरिटल रेप कानूनी अपराध नही है. इसे अपराध घोषित करने की मांग को लेकर कई संगठनों की मांग लंबे अरसे से जारी है.

सुप्रीम कोर्ट में 138 वकीलों ने सीनियरिटी के लिए आवेदन दिया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार केवल एओआर का दर्जा प्राप्त वकील ही सुप्रीम कोर्ट में मामले दायर कर सकते हैं.

सर्वोच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना के शब्दों की व्याख्या करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. साथ ही ये भी कहा कि भाईचारा जैसे शब्दों का मतलब आप खुद समझिए.