अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर बढ़ी हलचल, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 29 दिसंबर को होगी अहम सुनवाई
देश की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. अवैध खनन की बढ़ती चिंताओं के बीच अदालत ने सुओ मोटो याचिका दर्ज की है, जिस पर 29 दिसंबर को सुनवाई होगी. वहीं, केंद्र सरकार ने अरावली में नई खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.
अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के लगातार विरोध के बाद कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का लगातार विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली स्पेशल पीठ 29 दिसंबर को सुनवाई करेगी.
सुप्रीम कोर्ट राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर एक सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. कोर्ट ने राजस्थान सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया हैं.
डिजिटल आरेस्ट मामले में स्वतः संज्ञान लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
कोर्ट ने कहा कि हमारे हिसाब से पैन इंडिया सीबीआई डिजिटल अरेस्ट के मामलों में मंजिल तक पहुच सकती हैं. सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से पेश वकील ने स्पष्ट किया कि अपराध की गंभीरता और प्रकृति को देखते हुए, उन्हें जांच किसी केंद्रीय एजेंसी को सौंपने पर कोई आपत्ति नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत में बढ़ती मौत पर राजस्थान सरकार से मांगा हलफनामा
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में बढ़ती हिरासत में मौत पर लिए गए स्वतः संज्ञान पर पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और रखरखाव को लेकर व्यापक दिशा निर्देश जारी किया है.
पर्यावरणीय तबाही पर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांगा विस्तृत रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने हिमालय प्रदेश सरकार से पर्यावर्णीय तबाही पर विस्तृत जवाब मांगा है. कोर्ट ने बादल फटने और भूस्खलन से हुई तबाही से संबंधित जानकारी मांगी है. कोर्ट ने पूछा कि पिछले 20 वर्षों में गैर-वन उपयोग के लिए कितनी भूमि डायवर्ट की गई है
देशभर के पुलिस थानों में सीसीटीवी की कमी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, मीडिया रिपोर्ट पर लिए गए स्वतः संज्ञान पर फैसले को रखा सुरक्षित
कोर्ट 22 सितंबर को फैसला सुनाएगा. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मुद्दा सिर्फ इंस्टॉलेशन का नहीं है, बल्कि निगरानी का है. आज भले ही अनुपालन का हलफनामा दाखिल हो जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ पर लिया स्वतः संज्ञान, राज्यों से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर भारत में बाढ़ और बारिश पर स्वतः संज्ञान लिया है. साथ ही कोर्ट ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर सरकार को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है.
छह साल की बच्ची की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर स्वतः संज्ञान
Delhi Sultanpuri Girl Death:दिल्ली के सुल्तानपुरी में आवारा कुत्ते के काटने से छह साल की बच्ची की मौत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया. कोर्ट ने कहा कि रेबीज और बच्चों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं। मामला अब CJI के पास भेजा गया है.





