Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

tihar jail

पटियाला हाउस कोर्ट 20 अप्रैल को बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. उन्होंने अपने बीमार पिता से मिलने के लिए एक महीने की जमानत मांगी है, जबकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसका विरोध करते हुए कस्टडी पैरोल का सुझाव दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने साल 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में तिहाड़ जेल में बंद दोषी विकास यादव को फरलो देने की अनुमति दी है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि विकास यादव 7 मार्च को जेल में सरेंडर करेंगे. इस मामले में पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी फरलो याचिका खारिज की थी.

Rajpal Yadav Demands Smoking Zone: 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में राजपाल यादव 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. बाहर आते ही उन्होंने जेल में एयरपोर्ट जैसी 'स्मोकिंग जोन' की मांग कर दी है. हालांकि, ट्रोल करने से पहले उनके तर्क को जानना जरूरी है. पढ़ें पूरी खबर

सुप्रीम कोर्ट 11 मार्च को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका की सुनवाई करेगा.

9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को बॉलीवुड इंडस्ट्री का समर्थन मिला है. सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन ने आर्थिक मदद दी. मैनेजर के मुताबिक, कल जमानत मिल सकती है.

बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव ₹9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में जेल की सजा काट रहे हैं. सरेंडर से पहले भावुक राजपाल ने जब अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र किया, तो सोनू सूद ने न केवल उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन किया, बल्कि पूरी इंडस्ट्री को उनके साथ खड़े होने के लिए प्रेरित किया.

तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली कोर्ट ने फर्जी नेम प्लेट और लाल बत्ती वाले नंबर प्लेट के मामले में एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है.

तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की कानूनी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली पुलिस उन्हें एक अन्य चीटिंग केस में पूछताछ के लिए रिमांड पर लेना चाहती है, जिस पर अदालत 8 दिसंबर को सुनवाई करेगी.

1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी ठहराए गए बलवंत खोखर, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. बलवंत खोखर ने दिल्ली हाई कोर्ट में 21 दिन की फरलो के लिए याचिका दायर की है. कोर्ट ने दिल्ली सरकार और तिहाड़ जेल अधिकारियों को अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती और अन्य के खिलाफ लड़कियों से यौन शोषण मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. कोर्ट ने दायर चार्जशीट पर सुनवाई 27 नवंबर को निर्धारित की है.