Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Udayanidhi Stalin

उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन को मिटाने की बात कही है. स्टालिन ने विवादित बोलते हुए ये भी कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि वो विधवा हैं और आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं.

एमपी के बीना में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि ये लोग सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। हम इनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। पीएम ने विपक्षी अलायंस को 'घमंडिया-INDI' कहकर हमला बोला.

उदयनिधि स्टालिन के डेंगू-मलेरिया से सनातन की तुलना से शुरू हुई सियासी लड़ाई जुबान काटने और आंखें निकाल लेने की धमकी तक पहुंच गई है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने धमकी देते हुए कहा है कि सनातन विरोधियों की जुबान खींच ली जाएगी और आंखें निकाल ली जाएंगी.

उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान से 'INDIA' में धर्म संकट में पड़ गया है. सहयोगी दलों को समझ नहीं आ रहा है कि वो DMK नेता के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दें. वहीं बीजेपी, संघ और वीएचपी 'इंडिया अलायंस' पर लगातार हमलावर है.

भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सनातन धर्म के साथ मजबूती के साथ बचाव करते हुए कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK) एक जातिवादी पार्टी है और इसे खत्म किया जाना चाहिए.

Rampur: सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खरगे पर रामपुर में केस दर्ज हुआ है. दोनों पर आईपीसी की धारा 153 A, 295 A के तहत मामला दर्ज किया गया है.