Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Crime

मुजफ्फरनगर में गंडासे से 17 वार कर तालिब की हत्या करने वाले प्रेमी हाशिम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. आरोपी के पैर में गोली लगी है.

UP Crime: रायबरेली के डलमऊ में महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी और शव को घर के कमरे में ही दफना दिया. जब दो दिन बाद बदबू फैलने लगी, तब इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ.

बिजनौर के 14 साल पुराने प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 7 दोषियों को उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई है. अकेली बची बहन प्राची अग्रवाल की लंबी कानूनी जंग के बाद यह न्याय मिला.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के शामली में हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर आ रहे हरियाणा के एक शिवभक्त ने कांवड़ पर हड्डी फेंककर उसे खंडित करने का आरोप लगाया. हालांकि, शामली पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद बताया कि हड्डी किसी ने फेंकी नहीं थी, बल्कि बरसात के पानी के साथ सड़क पर बहकर आई थी.

मेरठ में ई-रिक्शा चालक मोहम्मद कैफ ने 'दीपक' बनकर एलएलबी की छात्रा को जाल में फंसाया और शोषण किया. सच्चाई सामने आने पर परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

UP Crime: आजमगढ़ में एक मां ने अपने तीन बच्चों को साड़ी से बांधकर पोखरी में छलांग लगा दी. इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बेटों की डूबने से मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटी ने किसी तरह जान बचा ली.

UP Crime: आगरा के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पति ने अपनी पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. पोल खुलने पर पत्नी ने पति को पहचानने से साफ इनकार कर दिया, जिससे सहमे पति ने अब अपनी जान का खतरा जताया है.

चंदौली के चकिया में पुलिस और भैंस चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया.

गोरखपुर में 3 महीने पुराने थप्पड़ का बदला लेने के लिए तीन दोस्तों ने अपने ही साथी प्रेम सागर यादव की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 7 बच्चों की मां अपने ही समधी संग फरार हो गई. पीड़ित पति का आरोप है कि समधी ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि महिला अब उसके साथ पत्नी की तरह रह रही है.