Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Crime

गोरखपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षक की हैवानियत सामने आई है. आरोपी मास्टर ने प्लास से बच्चों के कान खींचे और हथौड़े से पैरों पर चोट पहुंचाई. गुस्साए परिजनों ने स्कूल का घेराव किया.

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

लखनऊ के निगोहां में देर रात गश्त कर रहे कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी की मुस्तैदी से कृषि गोदाम में चोरी टली. पुलिस ने चोरों का पीछा कर चोरी हुआ रोटावेटर बरामद किया.

पीलीभीत के उर्स मेले में महिला और उसकी भांजी से छेड़छाड़ करने वाले चार दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल जाते समय आरोपी लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे.

लखनऊ के मलिहाबाद में फोटोकॉपी कराने पहुंचे LIC एजेंट समेंद्र यादव पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. सिर और हाथ में गोली लगने से घायल एजेंट की हालत गंभीर है और उनका इलाज KGMU ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

हापुड़ के सिंभावली में नशाखोरी के कारण शादी टूटने से नाराज मंगेतर ने दो बहनों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

मेरठ में बेटे की चाहत में एक परिवार ने शादीशुदा महिला से निकाह कराया. 18 महीने के बेटे को जन्म देने के बाद महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई.

लखनऊ में बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या के चश्मदीदों ने बताया कि पति मानस दो पिस्टल लेकर बिना नंबर के ऑटो से आया था. हत्या के बाद उसने अपनी बहन की जान लेकर खुद भी खुदकुशी कर ली.

कानपुर के घाटमपुर में 7 महीने की प्रेग्नेंट युवती की लाश मिली. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. मौत की वजह और बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए बिसरा और DNA टेस्ट कराया जा रहा है.

मुजफ्फरनगर में गंडासे से 17 वार कर तालिब की हत्या करने वाले प्रेमी हाशिम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. आरोपी के पैर में गोली लगी है.