Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News

UP News: मेरठ के नौचंदी मेले में ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों पर युवक द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस जांच में जुटी है.

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है. पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने घोषणा की है कि सुभासपा इस बार अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी.

Allahabad High Court news: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साधारण कपड़ों में पेश पुलिस अधिकारी की निंदा की, डीजीपी को वर्दी में अदालत आने के दिशानिर्देश जारी करने का आदेश दिया.

Indian ultra runners 2025: लंदन से ब्राइटन 100K और स्विस कैन्यन ट्रेल अल्ट्रा रेस में भारतीय धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रयागराज के अनुराग शर्मा ने 114KM ट्रेल जीतकर देश का नाम किया रोशन...

उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर और आईएमएलसी परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए योगी सरकार ने हर छह महीने में पर्यावरण अनुपालन रिपोर्ट की व्यवस्था लागू की है, जिससे पारदर्शिता और सतत विकास सुनिश्चित हो सकेगा.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर आए केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को कहा कि वाराणसी का आकर्षण वैश्विक है और यहां स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (एसआईआईसी) की स्थापना एक महत्वाकांक्षी कदम है जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल सीखने में मदद मिलेगी.

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नगला बुद्धा इलाके में स्थित एक ATM से ₹500 निकालने पर ₹1100 निकल रहे थे. जैसे ही यह खबर फैली, वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने इसका लाभ उठाकर ज्यादा पैसे निकाल लिए. यह मामला वन इंडिया बैंक के ATM का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम को बंद कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में इसे तकनीकी खामी बताया जा रहा है. अब बड़ा सवाल ये है कि जिन लोगों ने ज्यादा पैसे निकाले, उनसे वसूली कैसे होगी. फिलहाल बैंक की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक मासूम बच्ची से मुलाकात कर रहे हैं. बच्ची ने मुख्यमंत्री से स्कूल में दाखिले की गुजारिश की, जिस पर सीएम योगी ने मुस्कराते हुए उसकी बात सुनी और तुरंत अधिकारियों को उसके एडमिशन के निर्देश दे दिए.

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. स्थानीय जनता के विरोध के बीच अब यह मुद्दा सियासी रंग भी ले चुका है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है.

यूं तो हर दौरे, निरीक्षण, कार्यक्रम में बच्चों को देख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उनसे मिलते, हालचाल जानते, पढ़ाई के बारे में पूछते, फिर चॉकलेट देते है, लेकिन सोमवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला.