Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News

UP News: गोरखपुर के भटहट में बने यूपी के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा लोकार्पण. आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग और औषधीय खेती को बढ़ावा देने वाला यह ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल के किसानों व युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा.

भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि एक वक्त था जब यूपी में हर दिन औसतन 7,650 संगीन अपराध दर्ज होते थे.

उत्तर प्रदेश सरकार हर जिले में पंचगव्य-औषधि, गो-पेंट और जैविक खाद प्रसंस्करण यूनिटें स्थापित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी. आत्मनिर्भर गोशालाओं के माध्यम से युवाओं और महिला समूहों को प्रशिक्षण व रोजगार मिलेगा.

उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई तक धूमधाम से मनाया जाएगा. वर्षा काल-2025 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. 2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं.

संभागीय आयुक्त गौरव दयाल ने कहा कि अब तक लगभग 5.5 करोड़ भक्त मंदिर में आ चुके हैं, जिनमें से अधिकांश तीर्थयात्री हैं.

हाल ही में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से जुड़ा एक मामला सुर्खियों में है, जहां दो प्रसिद्ध कथावाचकों मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें उनके ब्राह्मण यजमान द्वारा जातिगत आधार पर अपमानित किया गया और उनके साथ मारपीट भी की गई. इस बहस के बीच यह जानना भी जरूरी हो जाता है कि देश में वर्तमान में जो प्रमुख कथावाचक हैं, उनकी जातिगत पृष्ठभूमि क्या है.

मुख्यमंत्री ने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना से मकान दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया.

उत्तर प्रदेश में श्रावण मास कांवड़ यात्रा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर विकास विभाग ने सफाई, रोशनी, पेयजल और रोग नियंत्रण हेतु व्यापक योजना शुरू की है.

UP News: उतरप्रदेश में पोस्टमार्टम के लिए पीड़ित परिवारों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पोस्टमार्टम को अधिकतम चार घंटे में करने के निर्देश दिए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत रिहाई में लापरवाही पर 25 अगस्त को सुनवाई तय की. यूपी सरकार ने मुआवजा दिया, लेकिन कोर्ट ने जेल अधिकारियों पर सख्ती दिखाई, दोषी पर जुर्माना संभव.