Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News

8 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में जमीनों का सर्किल रेट 30% से 200% तक बढ़ाया गया. अब नई दरों पर रजिस्ट्री शुरू हो गई है, जिससे जमीन खरीद महंगी हो जाएगी और सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होगा.

मिर्जापुर में अदाणी पावर 1600 मेगावाट का कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट लगाने जा रही है. इस प्लांट से यूपी को 1500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जाएगी. अनुमान है कि इससे अगले 25 वर्षों में राज्य को करीब 2958 करोड़ रुपये की सीधी बचत होगी.

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से हनीमून मनाने सिक्किम गए नवविवाहित जोड़े के लापता होने की खबर सामने आई है. जिसके बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है.

Interstate Racket Of Psychotropic Drugs: दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में फैले नशीली दवाओं के अंतरराज्यीय गिरोह का NCB ने पर्दाफाश किया. कोडीन, अल्प्राजोलम जैसी दवाएं बनाने वाली अवैध फैक्ट्री सीज की गई, आठ गिरफ्तार.

उत्तर प्रदेश सरकार माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को जल साक्षरता, राष्ट्र बोध और नैतिक जिम्मेदारी से जोड़ने के लिए अकादमिक कैलेंडर के माध्यम से विविध गतिविधियों का आयोजन कर रही है, जिसमें गंगा स्वच्छता अभियान भी शामिल है.

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में राम दरबार के लिए सूरत के कारोबारी मुकेश पटेल ने भारी मात्रा में आभूषण दान किए हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. सीएम योगी के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी.

उत्तर प्रदेश में डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की तैयारी शुरू, रिट्रोफिटमेंट तकनीक से झांसी-ललितपुर रूट पर ट्रायल होगा, योगी सरकार प्रदूषण मुक्त परिवहन के लिए उठा रही बड़ा कदम,

मेरठ में यूपी एसटीएफ ने करोड़ों के लक्जरी कार लोन घोटाले का पर्दाफाश किया है. गैंग के मास्टरमाइंड अनंगपाल नागर को गिरफ्तार किया गया, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए महंगी गाड़ियां फाइनेंस कराकर बेचता था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार और लाभार्थियों से संवाद पर जोर दिया.