Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: बाराबंकी में स्कूल खुलने के पहले दिन ही छात्र की मौत, गाड़ी से उतरकर बैग कंधे पर टांगते ही आया हार्ट अटैक!

सातवीं कक्षा के छात्र अखिलेश प्रताप सिंह को साइलेंट अटैक से स्कूल में मौत हो गई. अखिल की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

7वीं के छात्र की मौत

7वीं के छात्र की मौत

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने के पहले दिन ही एक ऐसी दुखद घटना घटी जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. ये मामला मंगलवार सुबह की है. जब सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला 12 साल का छात्र अखिलेश प्रताप सिंह अपने स्कूल सेंट एंथोनी गया तो उसे साइलेंट अटैक आ गई, जहां उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिवार और स्कूल के सभी सदस्य सदमे में हैं.

अचानक तबीयत बिगड़ी

देवा कोतवाली क्षेत्र के घेरी बिशुनपुर गांव के रहने वाले जितेंद्र प्रताप सिंह के बेटे अखिल की स्कूल के पहले दिन ही मौत हो गई. अखिल अपने पिता के साथ कार से स्कूल पहुंचा था और वह पूरी तरह से स्वस्थ था. स्कूल गेट की ओर बढ़ते समय अचानक अखिल बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. उसे तुरंत पास के अवध चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल रेफर कर दिया. लेकिन दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही अखिल ने दम तोड़ दिया.

डॉक्टरों ने दिया बयान

डॉक्टरों ने अखिल को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

अखिल के पिता का बयान

अखिल के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. अखिल की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अखिल के पिता का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ था. अखिल को कोई भी बीमारी नहीं थी और ना ही कोई दवा ले रहा था. स्कूल के लिए खुश होकर घर से निकला था. डॉक्टर भी हैरान हैं कि आखिर इतनी कम उम्र में अखिल को हार्ट अटैक कैसे आ गया. डॉक्टरों का कहना है कि अखिल की उम्र अभी ऐसी नहीं थी कि उसे हार्ट अटैक का खतरा हो, लेकिन फिर भी ऐसा हो गया.

स्कूल में शोक की लहर

अखिल की मौत से सेंट एंथोनी स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई है. स्कूल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने अखिल की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. सभी छात्र और शिक्षक अभी भी सदमे में हैं और अखिल की याद में भावुक हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital