Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को छह प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ नगर आयुक्त, जबकि कृति राज को उन्नाव का नया सीडीओ बनाया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध मदरसों, मस्जिदों और ईदगाहों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई धार्मिक स्थलों से अतिक्रमण हटाया गया और दर्जनों को सील किया गया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नैमिषारण्य तीव्र विकास की राह पर है. श्रद्धालुओं की संख्या में दोगुनी वृद्धि, इंफ्रास्ट्रक्चर व सौंदर्यीकरण परियोजनाओं से यह पवित्र तीर्थ आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के केंद्र के रूप में उभर रहा है.

गौतमबुद्ध नगर में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 15 मई 2025 तक सभी हाउसिंग सोसायटीज़ को लिफ्ट रजिस्ट्रेशन अनिवार्य. ईवी चार्जिंग स्टेशन के सर्वे और स्थापना के भी दिए गए निर्देश.

Rashid naseem shine city: शाइन सिटी के मालिक राशिद नसीम को लखनऊ कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया. यह उत्तर प्रदेश में इस तरह का पहला मामला है, जिससे पीएमएलए ट्रायल में तेजी आएगी.

मेरठ के साधु नगर में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जब बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला किया. इस हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्हें ‘युवा और साहसी नेता’ बताया. आनंदीबेन पटेल की आत्मकथा के विमोचन पर उन्होंने यूपी के विकास, कानून-व्यवस्था व बुनियादी ढांचे में सुधार की सराहना की.

भगवान परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा व जनसभा में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा—ब्राह्मण समाज संस्कृति का रक्षक है, परशुराम ने जाति नहीं, आततायियों का नाश किया.

मैनपुरी में यूपी एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख के इनामी अपराधी जीतू ठाकुर को मुठभेड़ में मार गिराया गया. वह हाथरस में राशन डीलर योगेश उपाध्याय की हत्या का मुख्य आरोपी था.

UP News: जैसे अलीगढ़ में सास अपने होने वाले दामाद के साथ भागी थी ठीक उसी तरह का एक मामला यूपी के ही बस्ती से सामने आया है. यहां भी एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है.