Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP POLICE

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस और तीन बदमाशों के बीच संधावली अंडरपास के पास मुठभेड़ हई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए है.

चंदौली के सकलडीहा कस्बे में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया.

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पिछली सरकारों पर हमला बोला है.

नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक बंद कार से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिवारों के लगाएं आरोपों के बाद पुलिस जांच कर रही है.

बाराबंकी जिले में मुख्तार अंसारी के करीबी वकील शोएब उर्फ बॉबी की हत्या हो गई है. हमलावरों ने महज एक मिनट में उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग की. शोएब अब वकील बन चुके थे लेकिन उनका पुराना आपराधिक इतिहास सामने आ रहा है.

Valentine Day Tragedy: नोएडा में वेलेंटाइन डे पर कार में युवक-युवती के शव मिले, दोनों के सिर में गोली लगी है. पुलिस ने कहा- मामले की पड़ताल जारी है. अभी तक कोई संदिग्ध नहीं मिला है.

Looteri Dulhan: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया. फर्जी दुल्हन तीन बच्चों की मां निकली. 4 आरोपी गिरफ्तार.

फिरोजाबाद में 21 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया. लंबे समय से आरोपी नाम बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया.

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में पुलिस कर्मी ने ड्यूटी के दौरान डूब रहे 5 वर्षीय बच्चे को बचाया और मानवता की मिसाल पेश की. यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आरक्षी गौरव को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की.

Kasganj Police Midnight Patrol: कासगंज के गंजडुंडवारा में CO संदीप वर्मा ने आधी रात को पैदल गश्त की जिससे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. आइये जानें उन्होंने गश्त में आखिर क्या किया है?