Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

UP POLICE

Valentine Day Tragedy: नोएडा में वेलेंटाइन डे पर कार में युवक-युवती के शव मिले, दोनों के सिर में गोली लगी है. पुलिस ने कहा- मामले की पड़ताल जारी है. अभी तक कोई संदिग्ध नहीं मिला है.

Looteri Dulhan: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया. फर्जी दुल्हन तीन बच्चों की मां निकली. 4 आरोपी गिरफ्तार.

फिरोजाबाद में 21 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया. लंबे समय से आरोपी नाम बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया.

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में पुलिस कर्मी ने ड्यूटी के दौरान डूब रहे 5 वर्षीय बच्चे को बचाया और मानवता की मिसाल पेश की. यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आरक्षी गौरव को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की.

Kasganj Police Midnight Patrol: कासगंज के गंजडुंडवारा में CO संदीप वर्मा ने आधी रात को पैदल गश्त की जिससे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. आइये जानें उन्होंने गश्त में आखिर क्या किया है?

मेरठ में मुठभेड़ का डर दिखाकर कारोबारी से अवैध वसूली के आरोप में दो दरोगाओं पर एफआईआर दर्ज की गई है. एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई.

औरैया जिले के फफूंद में एक लड़की ने घर से भागने के लिए अंधविश्वास का सहारा लिया. उसने अपने बिस्तर पर 5 फीट लंबी सांप की केंचुल और सिंदूर सजा दिया, जिससे गांव में उसके 'नागिन' बनने की दहशत फैल गई. हालांकि, पुलिस की तफ्तीश ने इस पूरे ड्रामे की पोल खोल दी है.

मेरठ के मुरलीपुरा में बच्चों के मामूली झगड़े ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया जब दो पक्ष आपस में भिड़ गए. पुरानी रंजिश के चलते जमकर पथराव हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

साल 2010 में फिरोजाबाद के रसूलपुर थाने में तैनात दारोगा राजवीर सिंह की बदमाशों ने लूट के दौरान हत्या कर दी थी. 15 साल चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने 3 दोषियों को आजीवन कारावास और 2 साथियों को 7-7 साल की सजा सुनाई है.

'10 रूपये वाला बिस्किट कितने का है जी' से फेमश हुए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर से विवादों में फस गये हैं. अब शादाब जकाती के साथ काम करने वाली दूसरी महिला ने शादाब पर गंभीर आरोप लगाए है और पीड़िता के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.