मायावती के बनाए रास्ते पर चली सपा, अब BJP भी उसी पिच पर खेल रही सियासी गेम
उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्मारक, पार्क और विशाल मूर्तियां अब सिर्फ पत्थर नहीं, बल्कि सत्ता की पहचान बन गए हैं। बसपा ने दलित प्रतीकों और भव्य मूर्तियों से अपनी विरासत गढ़ी, एसपी ने समाजवादी नेताओं के नाम पर पार्क बनाकर विकास और समाजवाद का संदेश दिया, और अब बीजेपी राष्ट्रवादी प्रेरणा स्थलों के जरिए अपनी विचारधारा को मजबूत करने में लगी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 2027 चुनावों से पहले यह प्रतीकात्मक राजनीति और तेज होगी। सवाल यह है कि क्या ये स्मारक जनता के जीवन में विकास लाएंगे या सिर्फ राजनीतिक संदेश बनकर रह जाएंगे?
EC ने 5 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, वोटर लिस्ट अपडेट कराने के लिए UP को 20 दिन का एक्सटेंशन मिला
SIR Extension: चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में SIR की डेडलाइन बढ़ दी है. 5 राज्यों में 1 हफ्ते का टाइम बढ़ाया गया, UP में 31 दिसंबर तक का मौका दिया. यह फैसला वोटर लिस्ट अपडेट कराने के लिए लिया गया है. अब ड्राफ्ट की लिस्ट 16 दिसंबर को आएगी.
देश में खड़ा हुआ नया RSS! CM योगी के मंत्री ने बनाई अपनी ‘फौज’, क्या है इस सेना का मकसद?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम तो आपने सुना होगा. इसे शॉर्ट फॉर्म में RSS कहते हैं. हालांकि, अब उत्तर प्रदेश में नई RSS बनकर तैयार हो गई है. आइये जानें क्या है यह पूरा मामला?
Mathura में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, Devkinandan Maharaj ने की बाबर की विचारधारा पर टिप्पणियां
मथुरा में विश्व हिंदू परिषद की ओर से शौर्य यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा मसानी वेद मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुज़री, जहां लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई। कथा वाचक देवकी नंदन महाराज ने शौर्य यात्रा के दौरान कहा कि मथुरा में भव्य मंदिर बनेगा जैसे अयोध्या में हुआ। उन्होंने बाबर की विचारधारा के खिलाफ कड़े शब्द कहे और सनातनियों के अधिकारों की बात की। शौर्य और इतिहास के प्रति यह यात्रा एक महत्वपूर्ण प्रतीक रही।
समयदीन का काम तमाम: भट्टे में बना रहा प्लान तभी आ धमकी शामली पुलिस; जानें पूरी कुंडली
UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी डकैत समयदीन उर्फ सामा ढ़ेर हो गया है. उसके खिलाफ 23 से ज्यादा केस दर्ज थे.
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यूपी पुलिस अलर्ट ! अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
अयोध्या में 6 दिसंबर को बाबरी ढांचा गिराए जाने की 33वीं बरसी पर सुरक्षा काफी सख्त की गई है। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकी गतिविधियों की आशंका के चलते पूरे शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रवेश मार्गों पर वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है, जबकि राम पथ, टेढ़ी बाजार और निषाद राज चौराहे पर भी कड़ी निगरानी जारी है। पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटर किया जा रहा है और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील दिन होने के कारण यूपी सरकार ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।
बंगाल की बाबरी मस्जिद पर संग्राम ! क्या बोल गए अयोध्या के Iqbal Ansari ?
अयोध्या बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इक़बाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के प्रयास का विरोध किया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, मुसलमानों को 5 एकड़ भूमि मिल चुकी है और राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण भी पूरा हो रहा है। अब मंदिर–मस्जिद की राजनीति की कोई जरूरत नहीं है। अंसारी ने कहा कि देश को सौहार्द, विकास और भाईचारे की जरूरत है, न कि धार्मिक विवादों की। उन्होंने 6 दिसंबर बाबरी ढांचा बरसी मनाने पर भी आपत्ति जताई और अयोध्या की गंगा-जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाने की अपील की।
नहीं होगा प्रमोशन! उत्तर प्रदेश के अधिकारियों/कर्मचारियों को आखिरी अल्टीमेटम
UP Manav Sampada Portal: उत्तर प्रदेश सरकार अब अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के संपत्तियों के ब्यौरे को लेकर सख्त हो गई है. लखनऊ न तय किया है कि तय समय तक जानकारी नहीं देने वालों को प्रमोशन नहीं दिया जाएगा.
एक और एनकाउंटर: 7 घंटे में मिथुन का काम तमाम, पढ़ें इनामी बदमाश का काला चिट्ठा
UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस ने 7 घंटे के अंदर चेन लूटेरा मिथुन बावरिया को मार गिराया है. उसके ऊपर 1.50 लाख का ईनाम घोषित था. पढ़िए मिथुन का पूरा काला चिट्ठा
बलरामपुर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से आग का गोला बनी बस, 3 लोग जिंदा जले, 24 झुलसे
Accident in Balrampur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. दिल्ली जा रही बस की टक्कर ट्रक से हो गई. इससे बस आग का गोला बन गई जिसमें 3 लोग जिंदा जल गए हैं.





