जान के खतरे पर बोले आज़म खान- मेरा दुश्मन ज्यादा से ज्यादा मेरी जान ले सकता है, मेरे लिए जेड सिक्योरिटी भी कम
आज़म खान ने कहा कि हमारे दुश्मन भी नादान हैं. हमसे दुश्मनी का कोई मतलब ही नहीं है. किसी को हमने नुकसान नहीं पहुंचाया है. आपके माध्यम से कह रहा हूं, मेरी कलम से किसी को नुकसान पहुंचा तो बताएं.
UP News: नाबालिग पत्नी की कस्टडी पति को देने से इंकार, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाल सुरक्षा गृह भेजा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग पत्नी को उसके पति की अभिरक्षा में सौंपने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि याची की पत्नी को बालिग होने तक बाल सुरक्षा गृह में रखा जाए.
उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया शुरू: निर्वाचन अधिकारी बोले- वोटर लिस्ट सही कराने के लिए ये जरूरी, डुप्लीकेट और मृत वोटर्स के नाम हटेंगे
यूपी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया शुरू करा दी है. इसके तहत डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे, जिससे सूची पारदर्शी और सटीक बन सके.
किसानों के लिए BJP सरकार की सौगात: गन्ना खरीद ₹400/कुन्तल, ₹30 बढ़ाया मूल्य, ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान भी किया
Sugarcane Price Hike UP: योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति कुन्तल की बढ़ोतरी की. अब अगेती गन्ना ₹400/कुन्तल, सामान्य ₹390/कुन्तल बिक रहा. किसानों को ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान होगा.
UP में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले: 42 पदों पर फेरबदल, मंडलायुक्त से जिलाधिकारी स्तर तक बदलाव
यूपी में 42 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, सीडीओ स्तर पर फेरबदल हुआ है. ये तबादले जिला स्तर पर विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस करते दिखते हैं.
Agra News: पुलिस के रेड से मचा हड़कंप: होटल से न्यूड ही भागी लड़की, पहली मंजिल से गिरी, बॉयफ्रेंड हुआ फरार
आगरा के शास्त्रीपुरम इलाके में एक होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई. पुलिस से बचने के लिए एक युवती बिना कपड़ों के ही भागी और छत के किनारे बने डक्ट में जाकर छिप गई.
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी को सौंपा नीति-पत्र, UP में स्लॉटर हाउसों के रेगुलेशन के लिए AI-आधारित सिस्टम लागू करने का दिया सुझाव
लखनऊ के सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (MLA Dr Rajeshwar Singh) ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विस्तृत नीति-पत्र सौंपा.
ऑपरेशन के 48 घंटे बाद महिला की मौत, BJP नेता के अस्पताल पर अंबेडकर नगर स्वास्थ्य विभाग एक्शन; जांच के लिए बनी टीम
Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में स्थित साकेत मेडिकल सेंटर लापरवाही के कारण स्वास्थ्य विभाग की रडार पर आ गया है. इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच टीम गठित कर नोटिस जारी किया है.
पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात! योगी सरकार ने पत्रकार कल्याण कोष हेतु 80.31 लाख रुपये स्वीकृत किए, विधायक राजेश्वर सिंह की पहल पर मिला तोहफा
Rajeshwar Singh Media Welfare: सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के पत्रकारों के लिए कल्याण कोष की स्थापना को मंजूरी दे दी है. जो पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण पर खर्च होगी.
UP News: मेरठ सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 21 व्यापारी सहित 45 इंजीनियरों पर भी केस दर्ज
आवास विकास ने यह कार्रवाई 661/6 परिसर पर की है. जिसमें करीब 20 दुकानें बनी हुई है. इससे पहले पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से सेंट्रल मार्केट को घेराबंदी कर सभी रास्ते बंद कर दिए थे और सभी जगह कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी.





