Bharat Express DD Free Dish

uttar pradesh

विधानसभा बजट सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश 2029 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा साथ ही उन्होंने यूपी की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, महाकुंभ के आर्थिक प्रभाव और सरकारी नीतियों की चर्चा की.

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के मदरसों में कामिल और फाजिल डिग्री की मान्यता को लेकर नोटिस जारी किया, छात्रों ने दूसरी यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर की मांग की है, मदरसा शिक्षा बोर्ड पर फैसला.

हाथरस भगदड़ मामले में न्यायिक जांच रिपोर्ट में आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है, जबकि भोले बाबा को क्लीन चिट दी गई है. इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी.

यूपी बजट 2025 में किसानों के उत्थान के लिए योगी सरकार ने विभिन्न योजनाओं की घोषणा की, जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, सोलर पंप, गन्ना भुगतान और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा शामिल है.

उत्तर प्रदेश के कल्कि धाम में 21 फीट गहरी नींव पर निर्माणाधीन भव्य मंदिर का कार्य तेजी से जारी है. राज्यपाल 19 फरवरी को मंदिर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगी.

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने की कीमत में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया है, जो 370 रुपये प्रति क्विंटल रहेगी. इसके अलावा शहीदों के आश्रितों के लिए नौकरी के नियम भी बदले गए हैं.

राजधानी लखनऊ स्थित यूपी विधानसभा में 18 फरवरी से 5 मार्च तक बजट सत्र आयोजित किया जाएगा. रालोद विधायकों का कहना है कि बजट सत्र के दौरान उठाए गए सभी बिंदुओं पर वे पूरा सहयोग करेंगे.

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां एक खराब खड़ी बस से एक ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई.

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचे. उन्होंने महाकुम्भ को एक भारत श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण बताते हुए कहा कि विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद की अनुभूति हो रही है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को महाकुम्भ में पहुंचे और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई.