Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh

हापुड जिले में दबंगों द्वारा दुष्कर्म का मामला दबाने का प्रयास किया गया. पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि वह गांव में खेत किराये पर लेकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था. उसकी बेटी से दुष्कर्म किया गया.

Ansal Projects in Lucknow: उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय राजनेता डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में अंसल प्रोजेक्ट्स के गृह खरीदारों की शिकायतों पर जांच करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की अपील की.

UP Assembly Speaker Satish Mahana: विधानसभा में गुटखा थूकने पर अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने सभी सदस्यों से विधानसभा की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखने की अपील की.

महाकुंभ में इस्तेमाल हुई मिस्ट ब्लोअर और मिनी फॉगिंग मशीनों का सफल संचालन अब पूरे उत्तर प्रदेश में किया जाएगा. डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया नियंत्रण के लिए 107 ब्लोअर मिस्ट मशीनें नगर निगमों को और 110 मिनी फॉगिंग मशीनें स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएंगी.

Education Reform: योगी सरकार ने 22,700 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का निर्णय लिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा संसाधन मिलेंगे.

बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा फेरबदल हुआ है. आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया गया, जबकि मायावती के भाई आनंद कुमार और सांसद रामजी गौतम को पार्टी का नया नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया.

सरकार ने तय किया है कि अब सिर्फ गंगा ही नहीं, स्थानीय नदियों के दोनों किनारे पर 5/5 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ प्राकृतिक खेती होगी. इस बाबत 1886 क्लस्टर बनाए जाएंगे. सरकार इस पर 270.62 करोड़ रुपए खर्च करेगी. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ की स्थायी रोकथाम के लिए नदियों की स्थानीय परिस्थितियों के सर्वेक्षण, ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया, 31 मार्च तक ड्रेन सफाई पूरी करने के आदेश.

मथुरा के करनावल गांव में दुल्हनों के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने 25 लाख रुपए मुआवजा, 5 एकड़ जमीन और परिवार की सुरक्षा की मांग की.

Kumbh Mela Workers: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने महाकुंभ मेला-2025 के कार्यकर्ताओं को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि देने की घोषणा की. कुल 84,417 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा.