Bharat Express DD Free Dish

uttar pradesh

देवबंद संस्था के एक सदस्य ने बताया कि देवबंद के दारुल उलूम परिसर में प्रवेश पर महिलाओं पर लगे प्रतिबंध को संस्था के प्रबंध तंत्र ने समाप्त कर दिया. कुछ नियमों के साथ महिलाओं को परिसर में घूमने की इजाजत मिल गई है.

यूपी के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने एक पत्रकार की जान बचाने में जिस तरह की तत्परता दिखाई, उसे जानकर आप भी उनकी प्रशंसा करेंगे. उपमुख्यमंत्री की तत्काल सक्रियता से हार्ट पेशेंट की जान बच गई.

Dr Rajeshwar Singh Vs Akhilesh yadav: उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक टिप्पणी पर BJP विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. डॉ. राजेश्वर सिंह ने उन्हें मर्यादित आचरण करने की नसीहत दी.

सीएम योगी ने कहा कि आकांक्षा हाट 2024 महिलाओं को आर्थिक अवसर प्रदान करने का माध्यम बनेगा. यह जम्मू-कश्मीर के साथ सांस्कृतिक और आर्थिक आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुभारंभ पर सौगात दी. उन्‍होंने हर शनिवार को हेरिटेज मार्ग पर महिलाओं को फ्री सुविधा मुहैया कराने का ऐलान किया है.

उत्‍तर प्रदेश के सम्‍भल जनपद में श्री कल्कि महोत्सव का आगाज हो गया है. इसमें देशभर से हजारों श्रद्धालु एवं साधु-संत शरीक हो रहे हैं. इसी महोत्सव के दौरान कल्कि धाम निर्माण-कार्य भी शुरू होगा.

उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों में 'हमारे शिक्षक' फोटो फ्रेम लगाने का आदेश दिया था, जिससे शिक्षकों की जानकारी सार्वजनिक हो सके. सरकार ने आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है.

लखनऊ में 9 से 17 नवंबर तक लेखक-गंज में रंगमंच, कविता, नृत्य, संगीत, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा पुस्तक महोत्सव लोगों के लिए कई मायनों में खास होगा. नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) इसका आयोजन कराएगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीरापुर में पहली चुनावी जनसभा करेंगे. उसके बाद 9 नवंबर को उनकी करहल, सीसामऊ व खैर तथा 10 नवंबर को मझवां, कटेहरी व फूलपुर में जनसभाएं प्रस्तावित हैं.

महाकुंभ 2025 में पहली बार रेल मंडल मल्टी लैंग्वेज एनाउंसमेंट करेगा. इसका लाभ देश के कोने-कोने से आने वाले अलग-अलग भाषा बोलने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा, जिन्हें हिंदी या अंग्रेजी भाषा समझने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है.