Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh

उत्‍तर प्रदेश के सम्‍भल जनपद में श्री कल्कि महोत्सव का आगाज हो गया है. इसमें देशभर से हजारों श्रद्धालु एवं साधु-संत शरीक हो रहे हैं. इसी महोत्सव के दौरान कल्कि धाम निर्माण-कार्य भी शुरू होगा.

उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों में 'हमारे शिक्षक' फोटो फ्रेम लगाने का आदेश दिया था, जिससे शिक्षकों की जानकारी सार्वजनिक हो सके. सरकार ने आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है.

लखनऊ में 9 से 17 नवंबर तक लेखक-गंज में रंगमंच, कविता, नृत्य, संगीत, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा पुस्तक महोत्सव लोगों के लिए कई मायनों में खास होगा. नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) इसका आयोजन कराएगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीरापुर में पहली चुनावी जनसभा करेंगे. उसके बाद 9 नवंबर को उनकी करहल, सीसामऊ व खैर तथा 10 नवंबर को मझवां, कटेहरी व फूलपुर में जनसभाएं प्रस्तावित हैं.

महाकुंभ 2025 में पहली बार रेल मंडल मल्टी लैंग्वेज एनाउंसमेंट करेगा. इसका लाभ देश के कोने-कोने से आने वाले अलग-अलग भाषा बोलने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा, जिन्हें हिंदी या अंग्रेजी भाषा समझने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई बुलडोजर की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की है. कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को अवैध रूप से तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के मामले में जांच करने और याचिकाकर्ता को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है.

डॉ. राजेश्‍वर सिंह सरोजनीनगर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हैं. वे लंबे समय से परोपकारी कार्यों से जुड़े रहे हैं. वे सीएम योगी के मार्गदर्शन में एक समर्पित लोक सेवक के रूप में प्रदेशवासियों की सेवा और उत्थान में सक्रिय हैं.

चुनाव आयोग ने अक्टूबर में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ-साथ देश भर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना था.

पहली बार नहीं है जब सीएम योगी को धमकी दी गई है. पिछले साल दिसंबर में और फिर मार्च 2024 में भी जान से मारने की धमकी दी गई थी.

मुंबई पुलिस ने बताया कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी भरा संदेश भेजा गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई ऐंगल पर एक साथ जांच कर रही है.