Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Vasant Kunj

दिल्ली के वसंत कुंज रिज क्षेत्र में पेड़ों की फर्जी अनुमति से कटाई का खुलासा हुआ है. वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में बताया कि उप वन संरक्षक के नाम से फर्जी अनुमति जारी की गई थी. कोर्ट 21 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगा.

मामला दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के गोगिया फार्म का है. एक दिव्‍यांग मोनिका गोगिया ने बिल्‍डर शैली थापर पर अपनी जमीन कब्‍जाने का आरोप लगाया था. भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क ने ‘ऑपरेशन बेनकाब’ नाम से इस मामले को प्रमुखता से उठाया था.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में सब-रजिस्ट्रार और राजस्व अफसरों की मिलीभगत से एक बिल्डर द्वारा एक बुजुर्ग दिव्यांग की संपत्ति को अपने नाम कराने का मामला सामने आया है. दस्तावेजों से दक्षिणी जिले के डीएम एम. चैतन्य प्रसाद की भूमिका भी सवालों के घेरे में है.