Delhi की वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को प्यार में धोखा! पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी का दर्द है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक इमोशनल वीडियो में चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखेबाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं. वीडियो में चंद्रिका फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं और कहती हैं कि वह दो महीने से चुप थीं. उन्होंने अपने पति की तस्वीरें और चैट्स भी शेयर की हैं और दावा किया है कि उनके पास सबूत मौजूद हैं. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और फैंस सच जानने की मांग कर रहे हैं.
शंकराचार्य विवाद गरमाया, युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर हंगामे की ली जिम्मेदारी
Shankaracharya controversy: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में हुए हंगामे का मामला और गरम हो गया है. सचिन कुमार नामक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हंगामे की जिम्मेदारी खुद ली है.
हाथी के बच्चे ने काटा केक, सोशल मीडिया पर छाया मोमो, वायरल हुआ वीडियो
असम में हाथी के बच्चे ‘मोमो’ का जन्मदिन बिल्कुल इंसानों की तरह मनाया गया. केयरटेकर ने केक काटा, बर्थडे सॉन्ग गाया, फल-सब्जियों की दावत दी और असमिया गमछा पहनाया. मोमो का यह प्यारा बर्थडे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Mumbai में Urban Company से मसाज बुक करना महिला को पड़ा भारी, जमकर हुई मारपीट
मुंबई के वडाला इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां ऑनलाइन ऐप के जरिए बुलाई गई मसाज थेरेपिस्ट और महिला कस्टमर के बीच घर के अंदर जबरदस्त मारपीट हो गई. मसाज बेड के साइज और थेरेपिस्ट के व्यवहार को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हाथापाई पर उतर आईं. झगड़े के दौरान दोनों ने अपने-अपने मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड किया. कस्टमर ने बाल खींचने और जमीन पर गिराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
Border 2 का बढ़ता क्रेज , Rashid Khan ने फिल्म पर ये क्या कहा? Sunnuy Deol, Varun Dhawan का Reaction
23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है। खासकर सनी देओल की दमदार वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। देशभक्ति और वॉर ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ की दीवानगी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका क्रेज पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत तक भी पहुंच चुका है।
4 रोटी और आधी प्लेट सब्जी का बिल 180 रुपया! वीडियो बनाने पर ढाबा मालिक ने जड़ दिया थप्पड़, देखें वायरल वीडियो
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक ढाबा मालिक की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है. यहां 4 रोटी और आधी प्लेट सब्जी के लिए 180 रुपये वसूलने का विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर नरेंद्र तोमर की सरेआम पिटाई कर दी गई.
70 वाली फ्रूटी…! बीच पार्टी में शख्स को पीटने के लिए दौड़े, जानें लखनऊ में क्यों भड़के पवन सिंह
भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह लखनऊ की एक पार्टी में गुस्से का शिकार हो गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
“ले बेट्टा! दिल ना लिया, दिल ना दिया…” गाकर गणतंत्र दिवस रिहर्सल करते नजर आए जवान, Video Viral
Republic Day Rehearsal Parade Viral: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जवान “दिल ना लिया, दिल ना दिया…” गाना गाते हुए पूरे जोश और अनुशासन के साथ मार्च करते नजर आ रहे हैं.
पिता राजीव गांधी की समाधि से पैसे उठाते दिखे राहुल गांधी, जानें वायरल वीडियो का सच
राहुल गांधी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि से पैसे उठाते नजर आए.
भारतीय सेना ने चलती ट्रेन में किया जवान का प्रमोशन, वीडियो हुआ वायरल
Indian Army Promotion: भारतीय सेना ने अनुशासन और परंपरा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए चलती ट्रेन में प्रमोशन सेरेमनी आयोजित की. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जवानों को परेड और रैंक बैज लगाते देखा गया.







