दिल्ली हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी महिला की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से वीजा निलंबन पर निर्णय सही
दिल्ली हाई कोर्ट ने पाकिस्तान की नागरिक शीना नाज की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के चलते वीजा सेवाओं के निलंबन पर कोई न्यायिक हस्तक्षेप नहीं किया.





