Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

weather update

दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘poor’ कैटेगरी में पहुंच चुकी है और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. इस बीच बिहार-झारखंड में मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है.

दिवाली के करीब मौसम ने देशभर में मिश्रित चेहरा दिखाया है. कुछ शहरों में सुबह ठंड और शाम तक तेज धूप, तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश ने राहत दी.

दिल्ली-NCR की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है, नोएडा सबसे प्रदूषित शहर बन गया. दूसरी ओर, दक्षिण भारत में मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

उत्तर भारत में जहां मानसून की विदाई हो चुकी है, वहीं दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में एक बार फिर बारिश की संभावना बढ़ गई है. मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

देश के उत्तरी हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. सुबह और शाम का तापमान गिर रहा है, जबकि दिन में हल्की धूप रहेगी. दिवाली से पहले ठंड बढ़ने की संभावना है.

देश के कई हिस्सों में मॉनसून लौटने की प्रक्रिया जारी है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश से सक्रिय हो सकता है.

देश के कई हिस्सों में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ही ठंड ने दस्तक दे दी है. दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और यूपी में तापमान में गिरावट जारी है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडी हवाएं मैदानों तक पहुंच चुकी हैं.

दिल्ली और उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन. यूपी और बिहार में तापमान में गिरावट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और फिसलन की चेतावनी. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम ठंडा बना हुआ है. दिन में हल्की धूप और रात-शाम में ठिठुरन का अनुभव होगा. आगामी दिनों में तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है.

कल से दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. दिल्ली में हल्की बारिश, यूपी-बिहार में ठंड का असर, और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना. मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.