Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: देशभर में दिखने लगा गुलाबी ठंड का असर, दिल्ली और उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें पहाड़ी इलाकों का हाल

दिल्ली और उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन. यूपी और बिहार में तापमान में गिरावट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और फिसलन की चेतावनी. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Aaj Ka Mausam, Delhi NCR, Weather Update, Monsoon 2025

Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में इस समय गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. दिल्ली, पंजाब, यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में सुबह और शाम को तेज ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है.

ठंड के कारण लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है और दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यह ठंड धीरे-धीरे बढ़ सकती है.

दिल्ली में ठंड का असर

राजधानी दिल्ली में मौसम फिलहाल साफ और सुखद रहेगा. मौसम विभाग ने पहले ही 12 अक्टूबर तक शुष्क मौसम का अनुमान लगाया था, जिससे यहां फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है.

राजधानी में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है. ठंडी हवाओं की वजह से सुबह और शाम का समय थोड़ी और ठंड भरा रहेगा.

यूपी और बिहार में बढ़ती ठंड

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव साफ दिख रहा है. अयोध्या, आगरा, कानपुर, वाराणसी, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, ललितपुर, मेरठ, बरेली, गाजीपुर जैसे जिलों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अब इन क्षेत्रों में सुबह और रात का समय काफी ठंडा रहेगा.

बिहार में भी तापमान धीरे-धीरे नीचे गिर रहा है. हालांकि, किसी भी जिले में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. ठंडी हवाओं और तापमान में गिरावट से लोगों को हल्की गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है.

ये भी पढ़ें- UK के PM का मुंबई दौरा: कीर स्टार्मर ने भारत की विकास यात्रा को सराहा, व्यापार-सुरक्षा और साझेदारी पर दिया जोर

पहाड़ी इलाकों में बदल सकता है मौसम

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में मौसम बदलता हुआ रहेगा. इन क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है.

तापमान में गिरावट और रास्तों पर फिसलन के कारण यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग मौसम की जानकारी लगातार लेते रहें, ताकि कोई असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read