महाभारत की द्रौपदी का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने विवाहेतर संबंध के आरोपी को किया बरी, पढ़ें पूरा मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का उदाहरण देते हुए विवाहेतर संबंध के मामले में आरोपी को बरी किया. कोर्ट ने कहा कि महिला को संपत्ति समझने की मानसिकता आज भी समाज में विद्यमान है.





