Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

OMG! चलती गाड़ियों के बीच सड़क पर दौड़ने लगी झोपड़ी, वीडियो देख लोगों के छूटे पसीने

गाड़ियों और स्कूटरों के बीच सड़क पर दौड़ती हुई झोपड़ी का वीडियो वायरल हुआ है. जो भी लोग इस वीडियो को देख रहे है, थोड़ी देर के लिए सोच में पड़ जाता है.

hut running on the road

सड़क पर दौड़ने लगी झोपड़ी

Man Prepare Hut Car: आए दिन हमें सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती रहती है. कई बार तो ऐसा भी होता है कि लोग उस वीडियो को पूरा देखे बिना रह नहीं पाते हैं. इसमें कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जिनमें कुछ न कुछ जुगाड़ दिख ही जाता है. ऐसा ही एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है जिसमें कई बार कुछ ऐसा भी देखा जाता हैं जिसे देखने के बाद आपको मुंह से बस इतना निकलता है OMG ऐसा भी कुछ सोचा जा सकता है क्या? जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो हैरान हो जा रहा है.

सड़क पर दौड़ने लगी झोपड़ी

आप सोच रहे होंगे कि लोग जुगाड़ करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है ये वीडियो गुजरात के सूरत का बताया जा रहा है. आप वीडियो में एक झोपड़ी कार को गाड़ियों और बाइक्स के बीच दौड़ते हुए देख सकते हैं. दरअसल ये एक शख्स की क्रिएटिविटी है जिसने अपनी कार को बिल्कुल झोपड़ी के डिजाइन में तैयार किया है. शख्स अपनी झोपड़ी वाली कार को सड़क पर नॉर्मल कार की तरह चला भी रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि मानों सड़क पर कोई झोपड़ी चल रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें:जिन्न या भूतों का ऐसा डर, रातोंरात घर छोड़कर भागे लोग, जमीन में धीरे-धीरे दफन हो रहा ये पूरा गांव!

लोगों ने दिया रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यानी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को 5 मिलियन यानि 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. किसी ने इसे उर्फी जावेद की कार बता दिया तो किसी ने क्रिएटिविटी की तारीफ की है. तो वही किसी ने इसे वंडर कार कहा है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital