bank holiday
Bank Holidays June 2026: अगर आपको जून के महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, जैसे डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, चेक क्लियरेंस या लोन संबंधी दस्तावेज जमा करना, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर और इमेज के अनुसार, जून 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इन छुट्टियों में 4 रविवार और 2 शनिवार (दूसरे और चौथे) की नियमित छुट्टियां शामिल हैं. इसके अलावा, अलग-अलग त्योहारों और स्थानीय उत्सवों के कारण 5 दिन विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इसलिए बैंक शाखा जाने से पहले इस लिस्ट को ध्यान से जरूर देख लें.
जून 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट
नीचे दी गई टेबल से आप आसानी से समझ सकते हैं कि किस तारीख को और कहां बैंक बंद रहने वाले हैं:
तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे बैंक?
7 जून रविवार सभी जगह
13 जून दूसरा शनिवार सभी जगह
14 जून रविवार सभी जगह
15 जून YMA डे और राजा संक्रांति त्योहार आइजोल और भुवनेश्वर
21 जून रविवार सभी जगह
25 जून मुहर्रम विजयवाड़ा
26 जून मुहर्रम सभी जगह
27 जून चौथा शनिवार सभी जगह
28 जून रविवार ज्यादातर जगह
29 जून संत कबीर जयंती शिमला
30 जून रेमना नि आइजोल
ऑनलाइन बैंकिंग और ATM चालू
बैंकों में भौतिक रूप से कामकाज बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. छुट्टियों के दौरान भी देश भर में ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. आप इन डिजिटल माध्यमों के जरिए पैसों का लेनदेन, फंड ट्रांसफर (NEFT/IMPS/RTGS) या अन्य जरूरी बैंकिंग काम बिना किसी रुकावट के घर बैठे निपटा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: NEET री-एग्जाम से पहले पेपर लीक का दावा वायरल, NTA अलर्ट; साइबर क्राइम विभाग ने शुरू की जांच
शेयर बाजार भी 9 दिन रहेगा बंद
बैंकों के साथ-साथ शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वाले ट्रेडर्स के लिए भी जून का महीना कम कारोबारी दिनों वाला होगा. जून 2026 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कुल 9 दिन कारोबार नहीं होगा. इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं. इसके अलावा, 26 जून को मुहर्रम के पावन अवसर पर भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी. ऐसे में निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपनी वित्तीय प्लानिंग करें.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

