Banking and Pension Rules: अगर आप बैंक ग्राहक हैं, सरकारी कर्मचारी हैं या पेंशन लेते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है. 1 नवंबर 2025 (1 November 2025) से बैंकिंग और वित्तीय दुनिया में कई ऐसे बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं, जिनका सीधा असर आपके पैसे, भविष्य और परिवार की सुरक्षा पर पड़ेगा. जहां एक ओर वरिष्ठ पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की तारीख याद रखनी होगी. वहीं बैंक ग्राहकों को अब अपने बचत खाते और लॉकर के लिए नॉमिनी को लेकर खास सुविधा मिलने वाली है.
सरकार ने यह बदलाव इसलिए किए हैं ताकि क्लेम में होने वाली देरी और पारिवारिक विवादों को कम किया जा सके. लेकिन, अगर आपने इन नई तारीखों और नियमों पर ध्यान नहीं दिया, तो आपकी पेंशन रुक सकती है और आपके नॉमिनी को दावा करने में मुश्किल आ सकती है.
नए नियम 1 नवंबर (1 November 2025) से होने वाले बदलाव
1 नवंबर 2025 से बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के नियमों में कई बदलाव हो रहे हैं. इन बदलावों का असर बैंक ग्राहकों, सरकारी कर्मचारियों और वित्तीय सेवाओं का लाभ लेने वाले लोगों पर पड़ेगा.
- नॉमिनेशन नियम
- पेंशनभोगियों के लिए बदलाव
- एसबीआई कार्ड शुल्क में बदलाव
- आधार कार्ड नियम
- म्यूचुअल फंड निवेश में बदलाव
ये भी पढ़ें: शुरू हुआ शकरकंद का सीजन, जानें कितने गुणों का खजाना है?
नॉमिनेशन नियम
अब बैंक खाताधारक एक के बजाय चार नॉमिनी तक नामांकित कर सकते हैं. यह बदलाव Banking Law (Revision) Act 2025 के तहत लागू होगा. नॉमिनी के हिस्से को भी तय किया जा सकता है, जिससे विवाद और क्लेम में देरी को कम किया जा सकेगा.
पेंशनभोगियों के लिए बदलाव
केंद्र और राज्य सरकार के सभी पेंशनधारियों को 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा. 80 वर्ष से अधिक के पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की तिथि पहले से ही शुरू हो चुकी है.
एसबीआई कार्ड शुल्क में बदलाव
एसबीआई कार्ड ने अपने शुल्क ढांचे में बदलाव की घोषणा की है, जो 1 नवंबर 2025 से लागू होंगे. नए शुल्क शिक्षा भुगतान, वॉलेट लोड और कार्ड रिप्लेसमेंट जैसे कुछ नियमों पर लागू होंगे.
आधार कार्ड नियम
आधार कार्ड धारकों को अब ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय पर पूरा करना अनिवार्य होगा. यह बदलाव UIDAI द्वारा लाया गया है ताकि आधार की सुरक्षा और वैलिडिटी बनी रहे.
म्यूचुअल फंड निवेश में बदलाव
SEBI ने म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए नया नियम बनाया है. अब यदि कोई नामित व्यक्ति या उसका रिश्तेदार 15 लाख रुपये से अधिक का लेन-देन करता है, तो AMC को इसकी सूचना अपने अनुपालन अधिकारी को देनी होगी.
ये भी पढ़ें: रोज सुबह 3 से 5 बजे के बीच खुल जाती है नींद! किस खतरे का है अलार्म?
बढ़ जाएगी सुविधा
1 नवंबर 2025 (1 November 2025) से लागू हो रहे ये बदलाव विशेष रूप से मल्टीपल नॉमिनेशन और लॉकर के क्रमिक नामांकन जैसे नियम, वित्तीय सेवाओं को अधिक ग्राहक-केंद्रित और विवाद-मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं. इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खाताधारक की अनुपस्थिति में उसके परिवार को पैसे या संपत्ति का क्लेम करने में कोई परेशानी न हो. पेंशनभोगियों के लिए नवंबर माह जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम समय सीमा है, इसलिए सभी को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि उनकी मासिक पेंशन में कोई बाधा न आए.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



