Bharat Express DD Free Dish

Best Rockstar Games: सिर्फ ‘GTA’ नहीं, ये हैं वो 9 गेम्स जिन्होंने वीडियो गेम की दुनिया हमेशा के लिए बदल दी!

Rockstar Games को ज्यादातर लोग GTA के लिए जानते हैं, लेकिन कंपनी ने पिछले दो दशकों में कई ऐसे गेम बनाए हैं जिन्हें आज भी मास्टरपीस माना जाता है. Max Payne से लेकर Red Dead Redemption 2 तक, ये वो 9 गेम हैं जिन्होंने वीडियो गेमिंग को एक नए युग में पहुंचा दिया.

Best Rockstar Games: वीडियो गेम्स की दुनिया में अगर किसी स्टूडियो का नाम सबसे ऊपर आता है, तो वो है Rockstar Games. ज्यादातर लोग उसे Grand Theft Auto के लिए जानते हैं- जो खुद एक पॉप-कल्चर आइकन बन चुका है, यहां तक कि वो लोग भी इसके बारे में जानते हैं जिन्होंने कभी गेम कंट्रोलर नहीं पकड़ा. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि Rockstar की दुनिया सिर्फ GTA तक सीमित नहीं है. पिछले दो दशकों में इस कंपनी ने कई ऐसे गेम दिए हैं जो अपनी यूनिक स्टाइल, गहराई और सिनेमैटिक कहानी के चलते आज भी मास्टरपीस माने जाते हैं.

Max Payne

max payne

साल 2001 में रिलीज हुई Max Payne सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि उस समय के वीडियो गेल लवर्स के लिए एक अलग ही अनुभव था. इसमें नोयर-स्टाइल कहानी, इमोशनल नैरेशन और आइकॉनिक स्लो-मोशन बुलेट-टाइम ने मिलकर एक ऐसा माहौल बनाया, जिसकी बरावरी किसी और गेम से करना आज भी बहुत मुशिकुल है.

हालांकि, इसके सीक्वल्स ने ज्यादा अच्छे ग्राफिक्स और स्मूथ गेमप्ले दिए, लेकिन पहले भाग की रॉ इमोशन और स्टाइल आज भी बेमिसाल है.

GTA Vice City

gta vice city

जहां GTA 3 ने ओपन-वर्ल्ड के दरवाजे खोले, वहीं GTA Vice City ने उसमें रंग, म्यूजिक और वह 80s का मैजिक भर दिया जिसकी वजह से आज भी लाखों खिलाड़ी इस गेम को याद करते हैं. चाहे मियामी-प्रेरित सड़कों पर बाइक दौड़ाना हो या प्रॉपर्टी खरीदकर पैसे कमाना, Vice City हर फ्रेम के साथ क्लासिक फीलिंग देता है.

San Andreas

gta San Andreas

GTA Vice City के दो साल बाद आई GTA San Andreas ने साबित कर दिया कि Rockstar बार-बार “लाइटनिंग इन ए बॉटल” कैद कर सकता है.

तीन बड़े शहरों, गांवों, जंगलों और रेगिस्तानों के साथ यह अब तक का सबसे बड़ा ओपन-वर्ल्ड GTA था. CJ के फिटनेस, स्किल्स और लाइफस्टाइल पर आधारित RPG सिस्टम आज भी फैंस को याद है.

Midnight Club 3: DUB Edition Remix- 2000s

Midnight Club 3: DUB Edition Remix- 2000s

2000s के स्ट्रीट रेसिंग गेम्स की भीड़ में Midnight Club 3 अपनी तेजी, टाइट कंट्रोल और शानदार म्यूजिक के कारण अलग दिखता है. इसके ओपन-वर्ल्ड शहर GTA की तरह जीवंत और शानदार महसूस होते थे, और Remix वर्जन में नए वाहन, गाने और Tokyo मैप की अपग्रेडेड वर्जन ने इसे और भी यादगार बना दिया.

Bully

bully

Rockstar ने जब Bully लॉन्च किया, तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि एक स्कूल-सेटिंग वाला गेम इतना दिल जीत लेगा. Jimmy Hopkins की कहानी, क्लास मिनी-गेम्स, छात्रों के अनोखे ग्रुप्स और शरारती मिशन ने इसे एक ऐसी अनोखी पहचान दी जो आज भी किसी और गेम में नहीं मिलती.

Red Dead Redemption

Red Dead Redemption

पहला Red Dead Revolver भले फीका रहा हो, लेकिन Red Dead Redemption ने वाइल्ड वेस्ट को पूरी तरह नए तरीके से जिंदा कर दिया. खुले मैदान, घोड़े की सवारी, ड्यूलिंग और एक इमोशन से भरी कहानी, इसने Rockstar लाइब्रेरी में अपने लिए एक खास जगह बना ली.

GTA 4

GTA 4

फैंस ने कई साल इंतजार किया और GTA 4 ने उन्हें निराश नहीं किया. निको बेलिक की इमिग्रेंट जर्नी GTA सीरीज की सबसे grounded और mature स्टोरी में से एक मानी जाती है. यह शायद बाकी GTA गेम्स जितना flashy न हो, लेकिन इसकी इमोशनल ताकत इसे अलग खड़ा करती है.

L.A. Noire

L.A. Noire

यह गेम Rockstar फॉर्मूला को बदलते हुए खिलाड़ियों को डिटेक्टिव की तरह सोचना सिखाता है सुराग ढूंढो, संदिग्धों की बॉडी लैंग्वेज पढ़ो और सच्चाई खोजो. Facial animation तकनीक कभी-कभी अजीब लगती है, लेकिन इसकी यूनिक स्टाइल इसे हमेशा यादगार बनाए रखती है.

GTA 5 और RDR 2

GTA 5 RDR 2

GTA 5 ने ओपन-वर्ल्ड के मायने बदल दिए एक जिंदा, धड़कता हुआ शहर, तीन मुख्य पात्र और अनगिनत मिशन. यह गेम एक पीढ़ी की पहचान बन गया. उसके बाद आया Red Dead Redemption 2, जिसने गेमिंग को कला के स्तर पर पहुंचा दिया, लिविंग-वर्ल्ड, शानदार कहानी, अद्भुत एक्शन और बारीकियों पर अविश्वसनीय ध्यान.

ये भी पढ़ें- डिजिटल इंडिया ने दी चेतावनी! नकली Digi Locker ऐप्स से सावधान, तुरंत करें डिलीट; सरकारी ने जारी की एडवाइजरी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read