यूटिलिटी

Cancelled Train: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ़्तार, रद्द हुईं 270 ट्रेनें, 30 से अधिक का बदला रूट

Indian Railways: उत्तर भारत समेत देशभर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है. हर दिन अब सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है. उत्तर भारत के कई राज्य में घना कोहरा छाया हुआ है, कोहरा रेल यात्रियों की मुश्किल काफी बढ़ा रहा है. घने कोहरे के चलते पूरे देश में 241 ट्रेनों को पूरी तरह से और 29 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द कर दिया गया है. साथ ही 26 ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है और 30 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही भारतीय रेलवे की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

रेलवे की वेबसाइट पर अपडेट हुई जानकारी के मुताबिक, कोहरे के अलावा अधिकतर ट्रेनों को परिचालन और मरम्मत के कारण रद्द कर दिया गया है. यदि आप भी इन दिनों सफर करने वाले हैं तो आईआरसीटीसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपने ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं. साथ ही आप यहां पर अपनी कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Weather Today: दिल्ली में ठंड का कहर, कई राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई बेहद कम, जानिए अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

ऐसे ऑनलाइन चेक करें ट्रेन स्टेटस

यदि आज आपको ट्रेन से यात्रा करना है तो आपको घर से स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस (Train Status) एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए. यात्री अपने ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. भारतीय रेलवे और IRCTC की वेबसाइट तथा NTES ऐप पर कैंसिल, रिशैड्यूल और रास्ता बदलकर चलाई जा रही ट्रेनों की जानकारी दी गई है. ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए ये दो महत्वपूर्ण रेलवे वेबसाइट

https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes  

https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2  

इन ट्रेनों को किया गया है Reschedule

रेलवे ने 29 ट्रेनों को Reschedule करने का फैसला लिया है. जैसे 04352 HSR-DLI EXP SPL ट्रेन पहले हिसार स्टेशन से सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर चलती थी, लेकिन अब यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर चलाई जाएगी. इसके साथ ही 05000 SMQL DLI EXP ट्रेन जो पहले शामली जंक्शन से सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर चलती थी, लेकिन अब ये 5 बजकर 20 मिनट पर चलने वाली है.

241 ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द

रेलवे ने  241 ट्रेनों को रद्द भी किया है. जिसमें 01513 MRJ-KOP DMU EXP ट्रेन को रद्द किया गया है. ये ट्रेन मिराज जंक्शन से चल कर कोल्हापुर तक जाने वाली थी. वहीं पठानकोट से जावलमुखी जाने वाली 01605 PTK-JMKR EXP SPL को भी रद्द किया गया है. पठानकोट से जोगिंदर नगर जाने वाली 01607 PTK-JDNX SPL को भी रद्द किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

17 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

24 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago