यूटिलिटी

LPG Subsidy: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, अब सस्ती कीमत पर मिलेगी रसोई गैस, सरकार ने किया सब्सिडी का ऐलान

Ujjawala Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने की घोषणा की है. सरकार के इस ऐलान के बाद लोगों को सस्ती कीमत पर रसोई गैस मिल सकेगी. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की नई अधिसूचना के बाद उज्ज्वला योजना के 9.59 करोड़ लाभार्थियों को प्रति वर्ष 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा. 200 की सब्सिडी दी जाएगी. वहीं, सरकार ने एक साल में 12 सिलेंडर भरने की भी अनुमति दी है. इसका मतलब यह है कि केंद्रीय कैबिनेट ने एक वित्त वर्ष के दौरान 12 रसोई गैस सिलेंडर पर प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है.

केंद्र सरकार पर कितना पड़ेगा बोझ

केंद्र सरकार के इस फैसले से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल व्यय 6,100 करोड़ रुपये और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 7,680 करोड़ रुपये हो जाएगा. यह बोझ केंद्र सरकार के खजाने पर पड़ेगा. कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस सब्सिडी को मंजूरी दी गई है.

ये भी पढ़ें- रेलवे के साथ मिलकर कर सकते हैं अच्छी कमाई, हर महीने 60 से 80 हजार की इनकम, जानें कैसे

ये कंपनियां पहले से ही यह सब्सिडी दे रही हैं

सभी प्रमुख तेल विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) 22 मई 2022 से यह सब्सिडी दे रही हैं. केंद्र सरकार ने अपने बयान में कहा है कि कई कारणों से रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि. ऐसे में जरूरी है कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इससे बचाया जाए. इस कारण अनुदान स्वीकृत किया गया है, जिससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी.

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत

इस माहिने केंद्र सरकार ने नाॅन-सब्सिडी 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ाने का एलान किया था, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी की कीमत 1,103 रुपये प्रति यूनिट हो गया है. वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 19 केजी की कीमत 350.50 रुपये बढ़कर 2,119.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो चुकी है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘यह देख बेहद शर्मिंदगी होती है’, चिराग पासवान ने खुद के ही गठबंधन वाले सरकार पर उठाए सवाल, बोले- बिहार में कोई सुरक्षित नहीं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने…

8 minutes ago

धारावी पुनर्विकास में अड़ंगा लगाने वालों पर नकेल! जानबूझकर देरी की तो कटेगा ट्रांजिट किराया

Dharavi Redevelopment: धारावी पुनर्विकास के लिए जरूरी झोपड़ियों को जानबूझकर खाली करने में देरी करने…

11 minutes ago

कभी 70 किलोमीटर दूर था डाकघर…अब मिला अपना PIN Code 370246, अडानी ग्रीन के मास्टरप्लान से चमकी खावड़ा की किस्मत

Khavda PIN Code: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अपना अलग PIN कोड 370246 मिल गया…

34 minutes ago

2000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर लगेगा MDR शुल्क? फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4% एमडीआर शुल्क लगाने के फैसले के…

1 hour ago

भोपाल में लगेगी 5 दिवसीय हाई-टेक प्रदर्शनी, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित…

1 hour ago