Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ChatGPT को टक्कर देने की तैयारी, Google ने पेश किया Bard, जानें, इस मॉडल पर करेगा काम

ChatGPT को टक्कर देने के लिए Google ने अपने नए AI आधारित चैटबॉट को पेश करने की बात की है. बता दें कि Google के CEO सुंदर पिचाई ने एक ब्लॉक के जरिए इसकी जानकारी दी है. बता दें कि इसको Bard नाम दिया गया है.

पिछले कुछ महीनों में ChatGPT ने लोगो के बीच काफी फेमस हुई है. लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया है.  बता दें कि Microsoft के OpenAI  ने इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चैटबॉट को बनाया है.  ChatGPT को नवंबर 2022 में पेश किया गया था. अपने रिलीज होने के बाद ही यह काफी वायरल हो गया है.  फिलहाल खबर आ रही है कि गूगल भी अपने नए AI आधारित चैटबॉट को पेश करने वाली है. तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Google ला रहा नया चैटबॉट

Google पैरेंट अल्फाबेट अपने सर्च इंजन के साथ-साथ डेवलपर्स के लिए एक चैटबॉट और AI शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, जो तकनीकी में एक नए बदलाव के साथ Microsoft के चैटबॉट को टक्कर दे सकता है. बता दें कि बीते सोमवार को अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक ब्लॉग पोस्ट करते हुए कहा कि वह एक AI आधारित चैटबॉट ला रहे है, जिसे बार्ड(Bard) नाम दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Delhi Weather: जाने लगी सर्दी और बढ़ने लगा तापमान, 12 साल में पहली बार फरवरी में पारा 29 डिग्री पर पहुंचा

यूजर्स की संख्या 10 करोड़ हुई

ChatGpt के इस बीच एक महीने में यूजर्स की संख्या 10 करोड़ हो गई है. बता दें कि लॉन्चिंग के बाद  ChatGPT का नाम इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटौर रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलने वाला यह चैटबॉट यूजर के सवालों के जवाब देने में सक्षम है. यह Google की तरह किसी सवाल के जवाब में 10 लिंक नहीं बल्कि एक डिटेल में जवाब दे देता है.

ChatGPT से निपटेगी गूगल

ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में ChatGPT गूगल के वजूद को पूरी तरह खत्म करने वाला है. अपने ऊपर आने वाले इसी खतरे को दूर करने के लिए अब गूगल एआई का सहारा लेने वाली  है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में गूगल कंपनी भी AI टेक्नॉलोजी से लैस एक नया चैटबॉट पेश करने वाली है.

कैसे काम करता है ChatGPT?

ChatGPT में आपकी जरूरत के हिसाब से जवाब देने की क्षमता रखती है. यह आपके लिए लेख और निबंध भी लिखने का काम करता है चुटकुले और यहां तक कि कविता भी बन सकता है. Microsoft की निजी कंपनी OpenAI ने नवंबर के लास्ट में इसे जनता के लिए मुफ्त कर दिया है, लेकिन अब कंपनी ने यूएस यूजर्स के लिए 20 डॉलर (करीब 1,600 रुपये) के सब्सक्रिप्शन पर चैटजीपीटी प्लस सेवाएं शुरू करने जा रही हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital