Bharat Express DD Free Dish

छठ-दिवाली पर घर पहुंचने की नो-टेंशन! रेलवे ने खोला टिकटों का पिटारा, 13 ट्रेनें तैयार

Special Train List 2026:

दिवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने घोषित कीं 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 282 फेरे लगेंगी ट्रेनें.

(AI IMAGE)

Special Train List 2026: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की योजना बना रहे रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. त्योहारी सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों को जोड़ने वाली ये ट्रेनें नवंबर के अंत तक कुल 282 फेरे लगाएंगी. इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे यात्रियों को आसानी से कन्फर्म सीट मिल सकेगी.

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. त्योहारों के मौसम में कन्फर्म टिकट मिलना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इन ट्रेनों की बुकिंग 19 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जिससे उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जाने वाले लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा.

नवंबर तक लगाएंगी 282 अतिरिक्त फेरे

रेलवे द्वारा शुरू की जा रही ये 13 जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें नवंबर महीने के अंत तक पटरियों पर दौड़ेंगी. इस दौरान अलग-अलग रूटों पर कुल 282 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे. इससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को आसानी से कन्फर्म सीट मिल सकेगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की तारीख तय कर जल्द से जल्द आधिकारिक पोर्टल या स्टेशन जाकर बुकिंग करा लें.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रमुख स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल और रूट

  • बांदा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (02200/02199): गाड़ी संख्या 02200 आगामी 28 नवंबर तक और 02199 सेवा 26 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी.
  • दादर-प्रयागराज (04140/04139): ट्रेन नंबर 04140 का संचालन 29 नवंबर तक और 04139 का संचालन 27 नवंबर तक होगा.
  • दादर-सुबेदारगंज (04176/04175): गाड़ी संख्या 04176 सेवा 24 नवंबर तक तथा 04175 सेवा 22 नवंबर तक संचालित की जाएगी.
  • उधना-आगरा कैंट (01908/01907): ट्रेन 01908 आगामी 25 नवंबर तक और ट्रेन 01907 का संचालन 24 नवंबर तक जारी रहेगा.
  • उधना-प्रयागराज (04106/04105): ट्रेन नंबर 04106 की सेवा 30 नवंबर तक और 04105 की सेवा 29 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी.
  • उधना-सुबेदारगंज (04156/04155): गाड़ी संख्या 04156 दिनांक 20 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. वहीं 04155 ट्रेन 19 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी.
  • वलसाड-सुबेदारगंज (04120/04119): ट्रेन 04120 की सेवा 29 नवंबर और 04119 की सेवा 28 नवंबर तक मिलेगी.
  • वलसाड-सुबेदारगंज (04178/04177): 04178 सेवा 25 नवंबर तक और 04177 सेवा 24 नवंबर तक चलेगी.
  • असारवा-आगरा कैंट (01909/01910): गाड़ी 01909 सेवा 24 नवंबर तक और 01910 सेवा 23 नवंबर तक संचालित होगी.
  • साबरमती-प्रयागराज (04180/04179): ट्रेन 04180 की सेवा 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक और 04179 की सेवा 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी.
  • असारवा-कानपुर सेंट्रल (01906/01905): ट्रेन 01906 सेवा 1 दिसंबर तक और 01905 सेवा 30 नवंबर तक जारी रहेगी.
  • इंदौर-सुबेदारगंज (04170/04169): गाड़ी 04170 की सेवा 28 नवंबर और 04169 की सेवा 27 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी.
  • वेरावल-प्रयागराज (04174/04173): ट्रेन 04174 की सेवा 27 नवंबर और 04173 की सेवा 26 नवंबर तक चलेगी.

प्रयागराज-साबरमती स्पेशल ट्रेन में बदलाव

गांधीनगर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की सीमाओं और तकनीकी बाधाओं के कारण प्रयागराज और साबरमती के बीच चलने वाली ट्रेन के नंबरों में बदलाव किया गया है. अब ट्रेन संख्या 04111/04112 की जगह यह ट्रेन नंबर 04179/04180 के साथ चलाई जाएगी. नया शेड्यूल इस प्रकार है:

  • ट्रेन 04179: प्रयागराज से शाम 16:00 बजे (4:00 PM) रवाना होगी.
  • ट्रेन 04180: साबरमती से शाम 17:45 बजे (5:45 PM) प्रस्थान करेगी.

यह भी पढ़ें-बिना नया FASTag खरीदे बदलना चाहते हैं बैंक? गडकरी की ‘OneTag’ सर्विस का ये है पूरा प्रोसेस

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read