Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Metro Ticket: टिकट के लिए लंबी लाइन का झंझट खत्म, DMRC ने यात्रियों के लिए शुरू की ये खास सुविधा

Delhi Metro में सफर के लिए लोगों को टिकट की लंबी लाइनों में लगना पड़ता है लेकिन अब डीएमआरसी यह परेशानी हल करने वाला है.

Delhi Metro Tickets: दिल्ली मेट्रो देश का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है. गुरुग्राम से लेकर नोएडा तक के लंबे क्षेत्र तक चौतरफा कवर करने वाली दिल्ली मेट्रो में हमेशा ही भीड़ रहती है लेकिन एक भीड़ मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियो के टिकट लेने को भी रहती है. लोगों को कई बार मेट्रो का टिकट लेने के लिए घंटों तक लाइनों में लगना पड़ता है लेकिन अब यात्रियों की यह परेशानियां  खत्म होने वाली हैं.

दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉपरेशन ने मेट्रो में यात्रियों को सहूलियत देने के लिए टिकट की एक बड़ी समस्या हल कर दी है. अब सभी रूटों पर यात्री पेटीएम की मोबाइल ऐप के जरिए क्यूरआर कोड वाले टिकट हासिल कर सकेंगे. बता दें कि पहले यह सुविधा केवल एयरपोर्ट की एक्सप्रेस लाइन के लिए थी लेकिन अब इसे सबके लिए लागू कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें-नियमों की अनदेखी Bank of Baroda को पड़ा भारी, अब बॉब वर्ल्ड ऐप के तहत कस्टमर जोड़ने पर RBI ने लगाया प्रतिबंध

कैसे बुक होगी टिकट

अगर कोई यात्री दिल्ली मेट्रो की क्य़ूआर कोड वाली टिकट हासिल करना चाहता है तो उसे सबसे पहले पेटीएम के मेट्रो सेक्शन में जाना होगा. इसके बाद वो मोबाइल क्यूआर कोड हासिल कर सकेगा. बता दें कि यात्री को डिटेल के तौर पर केवल डेस्टिनेशन और स्टेशनों के नाम दर्ज करने होगें. वहीं यात्रा के दौरान उन्हें क्यूआर कोड स्कैनर को एंट्री और एग्जिट गेट के स्कैनर पर मोबाइल का क्यूआर कोड स्कैन करना होगा.

यह भी पढ़ें-त्योहारों के पहले महंगाई के मोर्चे पर आई खुशखबरी, सितंबर में 5.02 फीसदी रहा रीटेल इन्फ्लेशन

खत्म होगी यात्रियों की समस्या

बता दें कि यह सर्विस लागू होने के बाद यात्रियों को टिकट बुक करने के मुद्दे पर सबसे बड़ी राहत मिलेगी. इतना ही नहीं दिल्ली के बाहर के लोग जो कुछ समय के लिए यात्रा करने आते हैं, उन्हें दिल्ली मेट्रों की टिकट के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा. वे आसानी से मोबाइल पर टिकट बुक करके अपना दिल्ली मेट्रो का सफर एंजॉय कर सकेंगे. इसे डीएमआरसी की एक शानदार पहल माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital