Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Fandrum: नए जेनरेशन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जो फैन्स और सेलिब्रिटीज को करेगा कनेक्ट

Fandrum: फैंड्रम की सीईओ समृद्धि कतियाल ने डॉ बत्रा का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हम एक निवेशक और सलाहकार के तौर पर डॉ. बत्रा का सहयोग पाकर उत्साहित हैं.

Fandrum

फैंड्रम की सीईओ समृद्धि कतियाल और विपुल चौबे

Fandrum: फैंस को सेलिब्रिटीज के साथ जोड़ने के लिए ‘फ्रैंडम’ एक बेहद ही उपयोगी प्लैटफॉर्म बनकर उभर रहा है. दरअसल, यह नायाब वेंचर समृद्धि कतियाल और विपुल चौबे की सोच का नतीजा है. स्टार इंडिया (अब डिजनी इंडिया) और वायाकॉम 18 जैसे मीडिया संस्थानों में उच्च पदों पर रहने के बाद समृद्धि कतियाल और विपुल चौबे ‘फैंड्रम’ के लिए काम कर रहे हैं. दरअसल, यह एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. जो विशेष तौर पर एक डिजिटल फैन कम्युनिटी प्लेटफॉर्म है. समृद्धि कतियाल और विपुल चौबे के अगर अनुभव की बात करें तो इनका दिग्गज कंपनियों के बीच काम करते हुए 18 सालों से ज्यादा का वक्त बीच चुका है. दोनों मीडिया बिजनेस, ब्रॉकास्टिंग बिजनेस, ऑडिएंस और कंटेंट क्रिएशन के बारे में अच्छी समझ रखते हैं.

वहीं, फैंड्रम में बड़ा निवेश करने वाले डॉक्टर अनुराग बत्रा कंपनी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. डॉक्टर बत्रा BW बिजनेस वर्ल्ड ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ हैं. इसके अलावा एक्स्चेंज4मीडिया ग्रुप के फाउंडर भी हैं. उन्होंने फैंस के लिए बनाए गए सोशल मीडिया पि्लेटफॉर्म फैंड्रम में अपने निवेश के बारे में विस्तार से बताया. डॉक्टर बत्रा ने कहा, ” मैं फैंड्रम और उनकी प्रतिभाशाली टीमों के साथ साझेदारी करके बहुत उत्साहित हूं.”

डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मीडिया और कंटेट में उनकी विशेषज्ञता उन्हें किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म या फिल्म के लिए एक महत्वपूर्ण एसेट बनाती है. बत्रा ने कहा, “फैंस की कीमती प्रतिक्रिया एक नया दृष्टिकोण देते हैं जो इंडस्ट्री को बेहतर बनाने और विकसित करने में मददगार साबित हो सकते हैं. फैंस की राय और प्राथमिकताएं, मीडिया और मनोरंजन उत्पादों की डायरेक्शन और कंटेट को सही रूप देती हैं.” डॉ. बत्रा ने कहा कि समृद्धि, विपुल फ्रैंडम के जरिए मशहूर हस्तियों तक फैन की पहुंच आसान बनाने वाले मिशन में जुटे हैं.

सीईओ समृद्धि कतियाल ने डॉ बत्रा का आभार व्यक्त किया

वहीं, फैंड्रम की सीईओ समृद्धि कतियाल ने डॉ बत्रा का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “हम एक निवेशक और सलाहकार के तौर पर डॉ. बत्रा का सहयोग पाकर उत्साहित हैं. डॉ बत्रा का अनुभव और सलाह काफी कीमती होगी.” उन्होंने आगे कहा कि मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सफलता और विकास के लिए फैंस बेहद जरूरी हैं. इनके बिना, कंटेट बनाने और डिस्ट्रिब्यूट करने के लिए इंडस्टी के पास सपोर्ट और संसाधन नहीं होगा. फैंस व्यूअरशिप, पर्चेज और एंगेजमेंट के जरिए इंडस्ट्री के लिए सपोर्ट और रेवेन्यू हासिल करने में मददगार होते हैं. फैंस रेटिंग, बॉक्स ऑफिस पर नंबर को लेकर चलते हैं जो मीडिया और एंटरटेनमेंट उत्पादों की सफलता तय करते हैं. वे मौखिक और सोशल मीडिया शेयरिंग के जरिए मीडिया और एंटरटेनमेंट उत्पादों के बारे में जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

को-फाउंडर विपुल चौबे ने कहा कि फैंड्रम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करता है. फेमस बॉलीवुड निर्देशक-निर्माता लव रंजन फैंड्रम के तीसरे संस्थापक हैं. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत उनकी अगली फिल्म अगले साल होली पर रिलीज हो रही है. फैंड्रम साइकोग्राफिक एनालिसिस के जरिए टीवी/स्क्रीन ऑडियंस को कम्युनिटी से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital