दुनिया

Israel Hamas War: “हमें कोई रोक नहीं सकता, हम गाजा में…”, मैरोम ब्रिगेड के सैनिकों से बोले PM बेंजामिन नेतन्याहू

Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध को अब 25 दिन से ज्यादा हो गए. इस दौरान भयंकर तबाही के मंजर देखने को मिले हैं. वहीं समय के साथ अब इजरायल सेना गाजा में आग बढ़ती जा रही है. बीते दिनों इजरायल की आर्मी ने एक हमास के एक सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया, जिसमें उसका टॉप कमांडर मारा गया था. इस बीच इजरायल के बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को एडम बेस पर आईडीएफ (IDF) मैरोम ब्रिगेड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सेना की अलग-अलग टुकड़ियों से बातचीत की.

पीएम नेतन्याहू ने सेना का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हमें बहुत प्रभावशाली सफलताएं मिली हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम पहले से ही गाजा शहर के बाहरी इलाके में हैं और अब आगे बढ़ रहे हैं. इसके बाद उन्होंने साफ कहा कि हमें कोई रोक नहीं सकता.

‘हम लगातार गाजा में आगे बढ़ रहे हैं’

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आगे कहा, “मैं यहां मैरोम ब्रिगेड में विशिष्ट इकाइयों के साथ हूं, जो साफ काम कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमले के तुरंत बाद जिन लोगों ने अपना साहस दिखाया, हमासे के लड़ाकों से लड़े, लोगों को बचाया, अपने साथियों को खोया और दुश्मन को आगे बढ़ने से रोक दिया. नेतन्याहू ने कहा हम अभी अभियान के बीच में हैं. हमें एक के बाद एक सफलता मिल रही हैं. हम लगातार गाजा में आगे बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध से बढ़ सकती हैं आर्थिक चुनौतियां, महंगाई बन सकती है दुनिया की नई मुसीबत

‘इस युद्ध में हमें दर्दनाक नुकसान भी हुआ’

इसके बाद नेतन्याहू ने युद्ध के हालातों के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें हमें नुकसान भी हुआ है, दर्द भी हुआ है, क्योंकि शहीद होने वाला हर सैनिक हमारे लिए महत्वपूर्ण है. हम दिल से उनके परिजनों के साथ हैं. उन्होंने फिर कहा कि मैं साफ करना चाहता हूं. इतने सैनिकों में से एक ने मुझसे कहा कि हम कोई रोक नहीं सकता है.

बता दें कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के सेना की अलग-अलग तुकड़ियों से मिलने के दौरान उनके न राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक तजाची हानेग्बी, सैन्य सचिव मेजर-जनरल एवी गिल,समेत कई अन्य अधिकारी शामिल रहे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago