Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: आज के सोने-चांदी के दामों में बड़ा बदलाव, सोना गिरा, चांदी भी हुई सस्ती – जानें 24 अप्रैल 2025 के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: मंगलवार, 22 अप्रैल को सोने ने 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर लिया था, लेकिन उसके बाद से इसमें थोड़ी नरमी आई है. जानें आज का ताजा रेट क्या है?

Gold-Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने या इनमें निवेश करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. हाल ही में 1 लाख रुपये का आंकड़ा छूने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है. मंगलवार, 22 अप्रैल को सोने ने 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर लिया था, लेकिन उसके बाद से इसमें थोड़ी नरमी आई है. आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है.

आज के ताजा रेट: 24 अप्रैल 2025 (गुरुवार)

– 22 कैरेट सोना: ₹90,000 प्रति 10 ग्राम
– 24 कैरेट सोना: ₹98,200 प्रति 10 ग्राम

चांदी की बात करें तो यह अब भी ₹1 लाख से ऊपर ट्रेड कर रही है, लेकिन आज इसमें भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को चांदी के भाव में ₹200 की गिरावट देखी गई और यह अब ₹1,00,900 प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है.

शहरों के हिसाब से सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

gold silver price

क्या हैं गिरावट की वजहें?

अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक तनाव और टैक्स से जुड़ी खींचतान का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में उछाल आने से भारत में भी इसकी कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक स्थिति स्थिर रही तो अगले 6 महीनों में सोने की कीमत ₹75,000 प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है. लेकिन अगर अमेरिका-चीन का विवाद और गहराया, तो सोने का भाव ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है.

त्योहारी सीजन और शादियों के समय सोने की मांग में जबरदस्त उछाल आता है, जिससे कीमतों में तेजी देखने को मिलती है. भारत में सोना न सिर्फ एक निवेश का माध्यम है, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं का भी अहम हिस्सा माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Shakti Dubey Success Story: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ UPSC की तैयारी, ध्रुव राठी की फॉलोअर, ऐसे आईं नंबर-1

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital