Bharat Express DD Free Dish

सोने की कीमतों में लगी आग बुझी! एक झटके में 3,980 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानें आज के ताजा भाव

लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों पर आज लगाम लग गई है. RBI के कदमों और मजबूत होते रुपये की वजह से 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम गिर गए हैं. ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह एक शानदार मौका साबित हो सकता है.

Gold Rate Today, Silver Price Drop, Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए आज का दिन एक बड़ी राहत लेकर आया है. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में जो आग लगी हुई थी, उस पर आज लगाम लगती दिख रही है. अगर आप पिछले तीन दिनों का हिसाब देखें, तो सोने के दाम रॉकेट की रफ्तार से बढ़े थे और महज 72 घंटों में ही 100 ग्राम 24 कैरेट सोने पर करीब 33,900 रुपये की भारी बढ़ोतरी हो गई थी. लेकिन अब बाजार का रुख बदला है और आज कीमतों में एक जोरदार गिरावट दर्ज की गई है.

24 कैरेट सोने में आई बड़ी गिरावट

ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो शुद्ध यानी 24 कैरेट सोने की कीमत अब 14,897 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई है. कल के मुकाबले इसमें प्रति ग्राम 398 रुपये की कमी आई है. अगर आप 10 ग्राम यानी एक तोला सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज आपको इसके लिए 1,48,970 रुपये चुकाने होंगे, जबकि कल यही सोना 1,52,950 रुपये में मिल रहा था.

यानी सीधे तौर पर 3,980 रुपये की बचत हो रही है. थोक खरीदारों के लिए तो यह और भी बड़ी खबर है, क्योंकि 100 ग्राम सोने पर सीधे 39,800 रुपये कम हो गए हैं.

22 और 18 कैरेट के क्या हैं हाल?

ज्वेलरी के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की बात करें, तो इसकी कीमत 1,40,200 रुपये से घटकर अब 1,36,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट भी 2,980 रुपये गिरकर 1,11,730 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर आ गया है. चांदी की बात करें तो वहां ज्यादा हलचल नहीं है; चांदी आज भी 250 रुपये प्रति ग्राम और 2,50,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर स्थिर बनी हुई है.

चांदी की कीमत

अगर हम चांदी की कीमतों की बात करें, तो आज बाजार में काफी स्थिरता देखने को मिल रही है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज चांदी 250 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. वहीं, अगर आप एक किलोग्राम चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको 2,50,000 रुपये खर्च करने होंगे. राहत की बात यह है कि कल की तुलना में इसकी कीमतों में कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ है और भाव लगभग जस के तस बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- AC चलाने से पहले रुकिए! कहीं भारी न पड़ जाए ‘ऑन’ का बटन दबाना, इन 5 स्टेप्स से बचाएं बिजली बिल

अचानक क्यों सस्ता हुआ सोना?

आपके मन में सवाल होगा कि कल तक आसमान छू रहा सोना आज अचानक जमीन पर कैसे आ गया? इसकी सबसे बड़ी वजह है भारतीय रुपया. दरअसल, RBI ने मुद्रा की स्थिति सुधारने के लिए कुछ कड़े कदम उठाए हैं, जिससे रुपया पिछले 12 सालों की अपनी सबसे बड़ी मजबूती पर पहुंच गया है.

चूंकि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना विदेशों से आयात करता है और इसका भुगतान डॉलर में होता है, इसलिए जब रुपया मजबूत होता है तो सोना मंगाना सस्ता हो जाता है. इसी का सीधा फायदा आज घरेलू बाजार में ग्राहकों को मिल रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read