Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सोने की कीमतों में हजारों रुपये की गिरावट! त्योहारी सीजन से पहले खरीदारों की मौज; जानें ताजा दाम

Gold Silver Price Today: भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम चढ़े हैं. जानिए आज का ताजा रेट.

Gold Silver Price Today

सोने-चांदी के दामों में भारी उतार-चढ़ाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के बाजार में इन दिनों जबरदस्त उठापटक देखने को मिल रही है. कीमती धातुओं के दाम किसी भी तरह स्थिर रहने का नाम नहीं ले रहे हैं. जहां एक ओर सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, वहीं वैश्विक बाजार में आज यानी 24 सितंबर को इसमें हल्का उछाल जरूर दर्ज किया गया है. आइए जानते हैं कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी इस समय किस भाव पर बिक रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल?

अगर बात करें ग्लोबल मार्केट यानी कॉमेक्स (Comex) की, तो वहां सोने की चाल में तेजी देखने को मिली है, जबकि चांदी के दाम थोड़े कमजोर पड़े हैं. कॉमेक्स पर आंकड़े बताते हैं कि सोना करीब 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4322.60 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसके उलट, चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है और इसके दाम 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.520 डॉलर प्रति औंस पर आ गए हैं.

घरेलू बाजार (MCX) पर सोने-चांदी की चाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले घरेलू बुलियन मार्केट यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर तस्वीर थोड़ी अलग है. यहां सोना और चांदी दोनों में ही गिरावट दर्ज की गई है.

एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 349 रुपये की गिरावट के साथ लगभग ₹1,51,170 प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है. अगर बात करें अलग-अलग शुद्धता की, तो बाजार में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,51,840 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,39,187 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,13,880 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है.

वहीं चांदी के दामों में और बड़ी गिरावट देखने को मिली है. एमसीएक्स पर चांदी करीब 1200 रुपये फिसलकर ₹2,34,716 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती नजर आई. आम सराफा बाजार में भी चांदी का भाव लगभग ₹2,34,550 प्रति किलोग्राम के करीब चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Bank Strike के बीच राहत की खबर: रविवार को खुलेंगे बैंक, जानिए अब कितने दिन रहेंगे बंद?

भारत में सोने के दामों में ज्यादा गिरावट क्यों?

विशेषज्ञों का मानना है कि सितंबर के महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले भारत के घरेलू बाजार में सोने की कीमतें ज्यादा टूटी हैं. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सोने का कारोबार फिलहाल इम्पोर्ट पैरिटी से नीचे चल रहा है. पिछले कुछ महीनों में इस अंतर में लगातार बदलाव देखा गया है, जो जुलाई में 34 डॉलर प्रति औंस और अगस्त में 51 डॉलर था, वह बढ़कर 11 सितंबर तक 78 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital