Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Price Today: नवरात्रि में सोने-चांदी की कीमतों में बंपर उछाल, जानें दिल्ली, यूपी और एमपी का रेट

नवरात्रि के मौके पर सोने-चांदी के निवेशकों और खरीदारों के लिए जरूरी खबर. दिल्ली, लखनऊ और इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बंपर बढ़ोतरी हुई है. जानें 22 और 24 कैरेट सोने के भाव और चांदी का रेट.

Gold Silver Price Today, Delhi Gold Rate, Silver Rate Today

Gold Silver Price Today: नवरात्रि का त्योहार आ गया है. अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,04,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,05,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,09,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,11,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,49,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,48,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,04,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,05,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,09,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,11,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो का नया अवतार, पुरानी ट्रेनें अब हाईटेक सुविधाओं से होंगी लैस, जानें क्या होने वाले हैं बदलाव

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,03,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,05,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,08,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,10,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read