Gold Silver Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक नए फैसले ने पूरी दुनिया के बाजारों में खलबली मचा दी है. ट्रंप प्रशासन के ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के कुछ ही घंटों बाद, राष्ट्रपति ने एक और बड़ा दांव खेल दिया है. ट्रंप ने अब दुनिया भर के देशों से आने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत का फ्लैट टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है.
ट्रंप के इस कदम ने ट्रेड वॉर की आशंकाओं को फिर से हवा दे दी है. सोमवार को जब भारतीय शेयर बाजार खुलेंगे, तो निवेशकों की नजरें इसी खबर पर टिकी होंगी. विशेषज्ञों का मानना है कि इस वैश्विक अनिश्चितता के बीच अब सोना और चांदी सुरक्षित निवेश के तौर पर चमक सकते हैं.
अब कहां तक जाएगी कीमत?
बाजार के जानकारों का कहना है कि जब भी दुनिया में राजनीतिक या आर्थिक अस्थिरता बढ़ती है, लोग शेयर बाजार से पैसा निकालकर गोल्ड में निवेश करना शुरू कर देते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है.
सोना के दाम
घरेलू बाजार में सोने के लिए 1,49,800 रुपये का स्तर एक मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है. एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले हफ्तों में सोना पहले 1,61,000 रुपये के आंकड़े को छू सकता है. अगर ग्लोबल टेंशन और बढ़ी, तो यह 1,75,000 रुपये के ऐतिहासिक स्तर तक भी पहुंच सकता है.
चांदी के दाम
चांदी की चाल सोने से भी ज्यादा तेज रहने की उम्मीद है. वर्तमान में चांदी को 2,25,000 रुपये पर अच्छा सपोर्ट मिल रहा है. लेकिन मांग और अनिश्चितता को देखते हुए, एक्सपर्ट्स का दावा है कि यह 3,50,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक जा सकती है.
ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में अचानक आया भारी उछाल, क्या फिर से पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है?
आम आदमी और निवेशकों पर असर
ट्रंप के इस 10% टैरिफ वाले फैसले ने अनिश्चितता का जो माहौल बनाया है, उसका सीधा असर डॉलर की मजबूती और फिर भारतीय रुपये पर भी पड़ेगा. सोमवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव काफी ज्यादा रह सकती है. आसान भाषा में कहें तो, अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो अगले कुछ दिन काफी सावधानी बरतने वाले हैं. ट्रेड वॉर की ये आहटें अगर हकीकत में बदलती हैं, तो कीमती धातुओं के दाम आम आदमी की पहुंच से और दूर हो सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

