Bharat Express DD Free Dish

Google की बंपर सर्विस! बिना पैसे लगे रिपेयर होगा आपका स्मार्टफोन, इन मॉडलों पर होगी छूट

गूगल ने पिक्सेल 9 सीरीज के लिए एक्सटेंडेड रिपेयर प्रोग्राम शुरू किया है. स्क्रीन लाइन और फ्लिकर जैसी समस्याओं पर फोन फ्री में रिपेयर या रिप्लेस होगा.

google repair program pixel 9 free replacement

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल (Google) ने बड़ी राहत दी है. टेक्नोलॉजी की दुनिया में स्मार्टफोन सबसे ज्यादा मददगार साबित हुआ है, लेकिन फोन के साथ हमेशा एक डर भी बना रहता है कि डिस्प्ले खराब ना हो जाए या फिर डिवाइस में इंटरनल समस्या ना आ जाए. इन सभी परेशानियों का समाधान लेकर गूगल कंपनी एक प्रोग्राम लेकर आई है, जिसमें फोन फ्री में रिपेयर होगा.

गूगल करेगा फोन रिप्लेसमेंट

गूगल ने एक्सटेंडेड रिपेयर प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत पिक्सेल 9 (Pixel 9) सीरीज के फॉल्टी स्मार्टफोन मुफ्त में रिपेयर या रिप्लेस होंगे. यह प्राग्राम पिक्सेल 9 प्रो, पिक्सेल 9 प्रो एक्सएल और पिक्सेल 9 प्रो फोल्ड डिवाइसों पर लागू है. इन स्मार्टफोनों को खरीदने के तीन साल तक यह योजना लागू रहेगी. यूजर को सर्विस सेंटर जाकर डिवाइस की जांच करानी होगी, एलिजिबल होने पर मुफ्त डिस्प्ले रिप्लेसमेंट या डिवाइस रिप्लेसमेंट मिलेगा.

क्या देखा जाएगा रिपेयर-रिप्लेसमेंट में

गूगल के मुताबिक, कुछ Pixel 9 Pro और 9 Pro XL यूनिट्स में डिस्प्ले से जुड़ी समस्याएं दिखाई दे रही हैं, जैसे स्क्रीन पर बॉटम से टॉप तक जाने वाली वर्टिकल लाइन, या Pixel 9 Pro में डिस्प्ले फ्लिकर. ऐसे मामलों में फोन इस एक्सटेंडेड रिपेयर प्रोग्राम के लिए क्वालिफाई कर सकता है. हालांकि, अगर फोन का ग्लास क्रैक है, स्क्रीन टूटी हुई है या पानी से डैमेज है, तो डिवाइस अयोग्य हो सकता है.

Google का यह भी कहना है कि यह प्रोग्राम केवल डिस्प्ले-संबंधी समस्याओं के लिए है और फोन के अन्य हार्डवेयर इश्यूज पर गूगल की स्टैंडर्ड लिमिटेड गारंटी ही लागू रहेगी. साथ ही, सपोर्ट ऑप्शन सभी देशों में उपलब्ध नहीं होंगे और कई मामलों में यूजर को उम्र का प्रमाण तथा खरीद का प्रूफ देना होगा.


ये भी पढ़ें: ऑनलाइन हैकिंग का अंत? डिजिटल अकाउंट को सेफ बनाने में कौन बेहतर Passkey या Password, जान लीजिए


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read