यूटिलिटी

Bharat Gaurav Tourist Train: अयोध्या से माता वैष्णो देवी तक के दर्शन का सुनहरा मौका, जानिए कितना होगा किराया

Ayodhya To Vaishno Devi Tour: अगर आप भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आने वाला है. दरअसल, भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) अयोध्या से माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए बेहद शानदार और किफायती ट्रेन टूर पैकेज दे रही है. इस पैकेज के जरिए आपको अयोध्या, प्रयागराज, वैष्णो देवी और वाराणसी घूमने का मौका मिलेगा.

पैकेज की शुरुआत असम के डिब्रूगढ़ से होगी

आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन का होगा. इस पैकेज की शुरुआत असम के डिब्रूगढ़ से होगी. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए होगी. इस विशेष ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री डिब्रूगढ़, मरियानी, लुमडिंग, गुवाहाटी, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार स्टेशनों से चढ़-उतर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में VHP ने निकाली शोभायात्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बंगाल के हुगली में BJP सांसद लॉकेट चटर्जी को रोका गया

भारत गौरव स्पेशल ट्रेन

इस पैकेज का नाम भारत गौरव स्पेशल ट्रेन द्वारा उत्तर दर्शन है. इकोनॉमी श्रेणी की कीमत प्रति व्यक्ति 20,850 रुपये है जबकि मानक श्रेणी के लिए यात्री को 31,135 रुपये का भुगतान करना होगा.

ये भी पढ़ें- “Taj Mahal को ध्वस्त किया जाए”, BJP विधायक ने की PM मोदी से अपील, कहा- क्या शाहजहां सच में मुमताज से प्यार करते थे? इसकी जांच हो.

वैष्णो देवी के साथ अयोध्या राम मंदिर ट्रेल

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा वैष्णो देवी के साथ अयोध्या राम मंदिर ट्रेल, पैकेज सीधे IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in/nget से बुक किया जा सकता है. भारतीय रेलवे पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट एसी ट्रेन सेवा भी प्रदान कर रहा है. इन शहरों में असम में गुवाहाटी, शिवसागर, फुरकेटिंग और काजीरंगा, त्रिपुरा में उनाकोटी, अगरतला और उदयपुर, नागालैंड में दीमापुर और कोहिमा और मेघालय में शिलांग और चेरापूंजी शामिल हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago