यूटिलिटी

Indian Railways: घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित, 42 ट्रेनों के साथ 20 फ्लाइट्स लेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Indian Railways: उत्तर भारत (North India) समेत देश की राजधानी दिल्ली के तमाम इलाकों में जबरदस्त ठंड (Severe Cold) के साथ घना कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. वहीं दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही आया नगर में आज न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. घने कोहरे के कारण यातायात पर सबसे बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है.

उत्तर भारत में घने कोहरे (Dense Fog) की वजह से रविवार को उत्तर रेलवे जोन में 42 ट्रेनें अपने समय से देरी पर चल रही हैं. इसके साथ ही दिल्ली आने वाली 20 फ्लाइट्स भी खराब मौसम और कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं.

42 ट्रेनें घने कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही हैं

घने कोहरे की वजह से यातायात पर बुरा प्रभाव देखने को मिला है लेकिन कोहरे की मार रेलवे पर अधिक पड़ता है. रविवार, 8 जनवरी को उत्तर रेलवे जोन में चलने वाली कुल 42 ट्रेनें घने कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही हैं.  इसकी जानकारी भारतीय रेल के उत्तर रेलवे ने दी है. उत्तर रेलवे के अनुसार कामाख्या से दिल्ली तक चलने वाली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस आज 6 घंटे देरी से चल रही है. इसके साथ ही रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस और अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5-5 घंटे देरी से चल रही हैं.

ये भी पढ़ें- OTP Frauds: कहीं आपने भी किसी के साथ ओटीपी तो शेयर नहीं किया? स्कैमर्स लगा सकते हैं आपको चूना, ऐसे करें बचाव

नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, देरी चल रही हैं लेट

घने कोहरे के कारण कई ट्रेने 4.30 घंटे देरी से चल रही है. इनमें पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस, सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, नामपल्ली-हजरत निजामुद्दीन दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस, डॉ. अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसी तमाम ट्रेनों के नाम शामिल हैं. उत्तर रेलवे ने रविवार को देरी से चलने वाली सभी 42 ट्रेनों की लिस्ट शेयर की है.

Dimple Yadav

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

6 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago