Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IRCTC दे रहा है टूर प्लान का मौका, मात्र 7000 रुपए में करें तिरुपति बालाजी के दर्शन

IRCTC Tour Packages:  तिरुपति बालाजी मंदिर में हर साल करोड़ों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आते हैं. आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित मंदिर की देश में काफी मान्यता है.

IRCTC Tour Packages:  तिरुपति बालाजी मंदिर में हर साल करोड़ों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आते हैं. आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित मंदिर की देश में काफी मान्यता है. अगर आप भी तिरुपति बालाजी के दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने तिरुपति बालाजी के लिए सस्ते टूर पैकेज की योजना बनाई है. जिसका लाभ लेकर आप दर्शन के साथ पर्यटन के अन्य सुखों का लुत्फ उठा सकेंगे. आईआरसीटीसी ने इस सस्ते टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से करने की योजना बनाई है.

पैकेज 3 रात और 4 दिन का

आपको बता दें कि इस पैकेज का नाम आईआरसीटीसी ने तिरुपति बालाजी दर्शन एक्सप्रेस मुंबई रखा है. इस किफायती टूर पैकेज की समय अवधि की बात करें तो इसमें 3 रात और 4 दिन ठहरने की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा पर्यटकों को खाने-पीने की चिंता नहीं करनी होगी. यात्रियों के लिए IRCTC की तरफ से ब्रेकफास्ट और डिनर का इंतजाम किया गया है. आपको बता दें कि पर्यटक लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, पुणे और सोलापुर स्टेशनों से पैकेज का हिस्सा बन सकेंगे.

पैकेज मुख्य जानकारी

पैकेज का नाम- तिरुपति बालाजी दर्शन एक्सप्रेस मुंबई
फ्रीक्वेंसी- 4 अप्रैल से 31 मई, 2023
टूर अवधि- 4 दिन/3 रातें
भोजन – नाश्ता और रात का खाना
यात्रा – ट्रेन

ये भी पढ़ें- अतीक और अशरफ के अलावा भी पुलिस की मौजूदगी में हो चुकी है हत्याएं, थाने में बदमाशों ने BJP सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री को गोलियों से कर दिया था छलनी

खर्चा क्या होगा

तिरुपति बालाजी टूर पैकेज में कैटेगरी वाइज टैरिफ प्लान किया गया है. उदाहरण के तौर पर अगर आप स्टैंडर्ड नॉन-एसी स्लीपर क्लास में सफर करते हैं तो सिंगल शेयरिंग के लिए 9,050 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, दो लोगों के साथ इसकी कीमत घटकर 7,390 रुपये हो जाएगी. इसके बाद अगर तीन लोग शेयरिंग में सीट बुक कराते हैं तो 7290 रुपये चुकाने होंगे. 5 से 11 साल के बच्चों को एक बेड के साथ 6500 रुपये चार्ज करना होगा. गंतव्य पर रुकने की पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital