इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
गर्भावस्था में पेरासिटामोल
Paracetamol during Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हर छोटी से छोटी बात का बहुत ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी शिशु के लिए घातक साबित हो सकती है. प्रेग्नेंसी में दर्द होना आम बात है और ऐसे में आप भी दर्द को दूर करने के लिए दवा जैसे कि पैरासिटामोल लेने की सोचते होंगे. लेकिन क्या आपको ये पता है कि प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल खाना सुरक्षित है या नहीं या इससे शिशु को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचता है. प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ महिलाएं तो बिना डॉक्टर से पूछे दवा नहीं खाती हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो बिना सोचे समझे पैरासिटामोल खा लेती हैं. तो आइए जानते है कि प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल खाना सही है यी नहीं?
अगर आपको प्रेग्नेंसी में किसी दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवा की जरूरत है तो आप पैरासिटामोल ले सकती हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं को किसी भी दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर पूछ लेना चाहिए. हालांकि, कई वर्षो से गर्भवती महिलाएं इस दवा का सेवन कर रही हैं और इसकी वजह से उनमें कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है. इस वजह से गर्भवती महिलाओं के लिए दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवा के रूप में सबसे पहले पैरासिटामोल की सलाह दी जाती है.
अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान हल्का दर्द या बुखार होता है तो आप पैरासिटामोल ले सकते हैं. दर्द से राहत और बुखार को कम करने के लिए गर्भावस्था के लगभग सभी चरणों में इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अभी तक इस बात का कोई खुलासा नहीं हो पाया है कि पैरासिटामोल गर्भस्थ शिशु को कोई नुकसान पहुंचाती है या नहीं लेकिन बेहतर होगा कि गर्भावस्था में आप इस दवा की कम समय में कम खुराक ही लें. अगर बताई गई खुराक से आराम नहीं मिल पा रहा है तो डॉक्टर से सलाह लें.
ये भी पढ़ें:Apple लेकर आ रहा अपना AI चैटबॉट, ChatGPT और Google BARD को मिलेगी टक्कर
प्रेग्नेंसी में जितना हो सके दवाओं का सेवन कम ही करना चाहिए. दर्द और बुखार की गंभीरता के आधार पर खुराक की जरूरत हर चार से छह घंटे में होती है. हालांकि, गर्भावस्था में पैरासिटामोल की खुराक जितना हो सके कम ही रखनी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…
POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…
Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…
Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…