Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

LPG Cylinder Price: एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक करें रेट

LPG Gas Cylinder Price : सरकारी तेल कंपनियां अमूमन हर महीने की 1 तारीख को घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं, लेकिन इस बार दिसंबर महीने में इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

LPG Cylinders

LPG Cylinders

LPG Cylinder:  हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों (Lpg Gas Cylinder Price) में सरकारी तेल कंपनियां बदलाव करती हैं. आज यानी कि 1 दिसंबर को भी तेल कंपनियों की ओर से इसमें बदलाव होने वाला था , हालाँकि  फिलहाल घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम  स्थिर बने हुए  हैं.

सरकारी तेल कंपनियां पिछले चार महीने से कॉर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में लगातार कटौती कर रही थीं, लेकिन दिसंबर महीने में इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. पिछले कई महीनों से गैस सिलेंडर के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था. फिलहाल देशभर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत नवंबर के रेट पर ही बनी हुयी हैं. दिल्‍ली में अभी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,744 रुपये ही चल रही है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार , इस बार दिसंबर में रसोई गैस की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है और दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 1,053 रुपये पर ही बनी हुयी है.

अन्‍य शहरों में कितना है सिलेंडर का रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने इस बार 1 दिसंबर को दिल्‍ली सहित देश के सभी महानगरों में सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. कोलकाता में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,079 रुपये है तो वही मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्‍नई में 1,068.50 रुपये निर्धारित की गयी है. बता दे कि नवंबर महीने में इसकी कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद से यह रेट अभी तक बना हुआ है.

ये भी पढ़े- G20 Summit: सबसे ताकतवर देशों के समूह की अध्यक्षता आज से संभालेगा भारत, जगमग होंगे 100 स्मारक, जानिए पूरा प्लान

 

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट भी स्थिर

इस बार सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसके दाम नवंबर वाले ही बने हुए हैं. दिल्‍ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अभी 1,744 रुपये चल रही है, जबकि कोलकाता में कॉर्शियल गैस सिलेंडर 1,846 रुपये के दाम पर  मिल रहा है. मुंबई में इसकी कीमत फिलहाल 1,696 रुपये पर बनी हुयी है, जबकि चेन्‍नई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,893 रुपये रही रही  है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital