Bharat Express DD Free Dish

माझी लाडकी बहिन योजना में अब इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ, सरकार ने नियमों में किया बदलाव, जानें क्या है शर्तें

Ladki Bahin Yojana: माझी लाडकी बहिन योजना में लाभ लेने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कुछ पात्रताएं तय की गई हैं. इसके तहत राज्य की इन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. चलिए जानते हैं.

लाड़की बहिन योजना,

लाड़की बहिन योजना,

Ladki Bahin Yojana: केंद्र सरकार आए दिन अपने देश के नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती रहती है. जहां सरकार अपने नागरिकों के लिए इतनी सारी योजनाएं लेकर आती हैं तो वहीं भारत के तमाम राज्यों की सरकारें भी अपने-अपने राज्य के नागरिकों के लिए तरह-तरह की योजनाएं लेकर आती हैं. इन्हीं योजनाओं में से एक लाडली बहन योजना भी शामिल है जिसके तहत राज्य की महिलाओं को आर्थिक लाभ दिया जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की इस योजना के तहत राज्य की इन महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा.

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

मध्य प्रदेश की तर्ज पर ही महाराष्ट्र सरकार ने भी माझी लाडकी बहिन योजना शुरू कर दी है. जिसके तहत महिलाओं को हर महीने खाते में 1500 रुपये भेजे जाएंगे. लेकिन इस योजना का लाभ तहत राज्य सरकार ने कुछ नियम तय किए हैं. जो लोग इस नियम को पूरा करेगा उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है. योजना के तहत यह महिलाएं लाभ नहीं ले सकेंगी.

इन महिलाओ को नहीं मिलेगा लाभ

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में अपने राज्य की महिलाओं को आर्थिक लाभ देने के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है. योजना का नाम है माझी लाडकी बहिन योजना. यह योजना मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना की तरह ही है. लेकिन इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जिनके परिवार की सालाना आय 2.50 लाख से ज्यादा होगी. इसके साथ ही उन महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. जिनके घर में कोई टैक्स देने वाला व्यक्ति होगा.

वहीं ऐसे परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिलाएं जिनके घर में कोई सरकारी नौकरी करने वाला या फिर जिसे पेंशन मिल रही हो उन्हें भी लाभ नहीं दिया जाएगा. ऐसे परिवार से आने वाली महिलाएं जिनके पास 5 एकड़ जमीन होगी उन्हें भी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. तो वहीं जिन महिलाओं के घर में ट्रैक्टर को छोड़कर और कोई चार पहिया वाहन होगा वह भी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बहन-बेटी योजना में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

ऐसे करें आवेदन

  • अगर आप माझी लाडकी बहिन योजना के तहत लाभ लेना चाहती है तो इसके लिए महिलाएं अपने जिसे के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं.
  • वहीं इसके साथ ही सेतु सुविधा केंद्र अप के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
  • इसके अलावा जिन महिलाओं के पास ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है वह महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र जाकर इस योजना का लाभ ले सकती है.
  • योजना के लिए आधार कार्ड, प्रामण पत्र, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आवेदक का फोटो, बैंस पासबुक और जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही विवाह प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read